भालूमाडा थाना की शिथिलता देख क्षेत्र मे बढ़ते अपराधो को अंकुश लगाने में थाना प्रभारी नहीं लगा पा रहे हैं अंकुश जिसे देख युवा कांग्रेस करेगी आंदोलन ANUPPUR - युवा कांग्रेस जिला महासचिव मानवेंद्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों शराब पैकारी जोरों पर है शराब ठेकेदार द्वारा गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले एवं गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री कराई जा रही है, शराब ठेकेदार द्वारा खुले तौर पर अवैध शराब की पैकारी की जा रही है, शराब ठेकेदार द्वारा बेखौफ होकर खुलेआम शराब बिकवाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन अपनी आंख बंद किए हुए हैं। भालूमाडा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, सट्टा, जुआ, कबाड़, चोरी जैसे सभी अपराधों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस प्रशासन बढ़ते अपराधों में अंकुश लगाने की वजह मुफ्तखोरी में जुटा हुआ है। मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि अवैध शराब बिक्री, गांजा, सट्टा, जुआ, कबाड़, चोरी जैसे तमाम अपराधों मैं अंकुश नहीं लगाया गया तो मैं एवं मेरा संगठन युवा कांग्रेस धरना, प्रदर्शन, उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगा ज...