Skip to main content

मनरेगा के निर्माण कार्य में जेसीबी एवं ट्रेक्टर लगाकर हो रहा है निर्माण कार्य, मजदूर पलायन करने को मजबूर ------------------- दयाराम राठौर उपसरपंच


मनरेगा के निर्माण कार्य में जेसीबी एवं ट्रेक्टर लगाकर हो रहा है निर्माण कार्य, मजदूर पलायन करने को मजबूर --- दयाराम राठौर उपसरपंच 


जैतहरी, अनुपपुर।जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चौरभट्टी में अधिकारियों के मिलीभगत से मनरेगा से स्वीकृत खेत तालाब योजना में धड़ल्ले से जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जबकि उक्त निर्माण कार्य में शत प्रतिशत श्रमिकों से करवाया जाकर उनको रोजगार उपलब्ध करवाया जाना है ।लेकिन श्रमिकों से निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है, जिसके कारण श्रमिक जिला एवं प्रदेश से बाहर पलायन करने को मजबूर हैं । उक्त आशय की जानकारी ग्राम पंचायत चौरभट्टी के उपसरपंच दयाराम राठौर ने देते हुए बताया कि मनरेगा से स्वीकृत खेत तालाब योजना के हितग्राही कोदू लाल पिता द्वारिका राठौर, नारायण पिता रोदल राठौर एवं अन्य हितग्राहियों के द्वारा धडल्ले के साथ जेसीबी एवं ट्रैक्टर का प्रयोग कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और उक्त निर्माण कार्य का जिला एवं प्रदेश के बाहर काम कर रहे मजदूरों का जॉब कार्ड का प्रयोग कर राशि का आहरण कर लिया जाता है। उन्हें यह लालच दिया जाता है कि जाब कार्ड में 90-95 दिन का हाजरी भरने से कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पजियन हो जाएगा और योजना का लाभ मिलेगा।
 ग्राम पंचायत के इस तरह के रवैया से मनरेगा का मूल भावना श्रम मूलक कार्यों से श्रमिक वंचित हो रहे हैं ।

खेत तालाब योजना के स्थाई हितग्राही हैं ये लोग
----------------------------------------
 उपसरपंच ने बताया कि इन हितग्राहियों का पूर्व में भी खेत तालाब योजना स्वीकृत हुआ था और जेसीबी व ट्रैक्टर का प्रयोग कर निर्माण कार्य करवाया जाकर शत प्रतिशत राशि आहरित करवा लिया गया है । उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इनके नाम से खेत तालाब स्वीकृत कर दिया जाता है और 40 - 50 हजार का काम जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर करवा लिया जाता है और अधिकारियों से साठ गांठ कर 4- 5 लाख रुपए का मूल्यांकन करवा करके अधिकारी ,सचिव ,रोजगार सहायक संपूर्ण राशि का मिलीभगत करके बंदरबांट कर मनरेगा जैसे लोक हितैषी योजना को बदनाम किया जाकर भृष्टाचार को पनपाया जा रहा है।
 उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि उक्त हितग्राहियों का मूल्यांकन पर रोक लगाई जाए एवं मनरेगा योजना से स्वीकृत कार्य को उसके मूल भावना के अनुरूप श्रमिकों के माध्यम से करवाया जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...