Skip to main content

जिला प्रशासन अनूपपुर सेतु निगम के कार्यों का कलेक्टर ने भ्रमण कर लिया जायजा कामगारों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिला प्रशासन अनूपपुर
सेतु निगम के कार्यों का कलेक्टर ने भ्रमण कर लिया जायजा

कामगारों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
👉🏻सेतु निगम द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों का कलेक्टर ने आज मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया सहित रेलवे, सेतु निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 
👉🏻कलेक्टर ने सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे अनूपपुर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त करते हुए कामगारों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई तथा ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारी को निर्माण कार्य के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। 

तिपान नदी तथा हंसिया नाला से राजेन्द्रग्राम मार्ग के ब्रिज निर्माण कार्य का कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
👉🏻अनूपपुर से जैतहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित तिपान नदी पर ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज के कार्य का अवलोकन करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने इस दौरान विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता ठीक नही मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम झाईंताल में हंसिया नाला से राजेन्द्रग्राम रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर बनाए जा रहे ब्रिज (पुल) के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा पुल के एप्रोच रोड को बनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड से लगी निजी भूमि के मुआवजा भुगतान प्रकरण का निराकरण कर संबंधित खातेदार को मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही गौरेला से सेमरवार सड़क का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#जिला_प्रशासन_अनूपपुर 
#JansamparkMP

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।