Skip to main content

अनूपपुर जिला महिला मोर्चा ने की पत्रकार वार्ता लाडली बहना योजना, महिलाओं को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योजना का मिलेगा लाभ

अनूपपुर जिला महिला मोर्चा ने की पत्रकार वार्ता

लाडली बहना योजना, महिलाओं को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योजना का मिलेगा लाभ

अनूपपुर । मध्यप्रदेश सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओ के प्रति महिलाओ की आवश्यकतानुसार लगातार महिला कल्याण कारी योजना प्रदेश मे लागू किया गया महिलाओ के समस्याओं को महसूस करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना लागू किया गया। 

अनूपपुर जिला महिला मोर्चा पत्रकार वार्ता मे जिला प्रभारी सत्यभामा गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने बताया  

10 जून से प्रदेश भर में पंजीकृत 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों में से पात्र बहनों को उनके एकाउंट में हर महीने 1000 रुपये मिलने लगेंगे। "
इतनी बड़ी संख्या में बहनों का पंजीकरण हमारी नीतियों और हमारी नीयत के प्रति प्रदेश की माताओं-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखेगी। 
इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार आएगा, साथ ही महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
लाड़ली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशक्तिकरण की
मिसाल बनेगी। सभी ग्रामों में लाड़ली बहना सेनाएँ बनेगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य शामिल की जाएंगी।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। संपत्तियाँ बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हो रही हैं।

वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजाति बेगा, सहरिया और भारिया के लिए 1000 रूपये मासिक प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई थी। इस राशि से महिलाएँ घर में फल, दूध, सब्जी आदि खरीदने का कार्य कर सकती हैं। प्रतिवर्ष 300 करोड़ रुपए की मिल रही सहायता ।

महिलाओं के सम्मान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। शराब अहातों को बंद किया जाना, इस कड़ी में लिया गया एक बड़ा निर्णय है।
बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाएगी लाड़ली बहना योजना
23 से 60 वर्ष आयुवर्ग की बहनों को इस योजना में मिलेंगे प्रतिमाह 1 हजार रुपए। विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कल्याणी, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ
योजना अंतर्गत हुए 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीयन । 10 जून को जमा होगी बहनों के बैंक खातों में पहली किस्त।
इस राशि का उपयोग बहनें स्वयं और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की क्रांति का आगाज म.प्र. से।
अनूपपुर भाजपा जिला कार्यालय मे प्रेसवार्ता मे अनूपपुर जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सत्यभामा गुप्ता , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे , उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती संगीता सोनी, मंडल अध्यक्ष जैतहरी श्रीमती प्रभा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वेंकटनगर श्रीमती गिरिजा राठौर , सदस्य श्रीमती विमला सिंह श्रीमती दुर्गा शर्मा शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...