Skip to main content

स्कूल की छत से छात्रा की गिरकर हुई मौत का मामला:प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज

स्कूल की छत से छात्रा की गिरकर हुई मौत का मामला:प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या।राम नगरी अयोध्या के कैंट स्थित प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल की तीसरी मंजिल से शुक्रवार को रहस्यमयी तरीके से गिरकर 10वीं की छात्रा अनन्या की मौत हो गई।मामले में पुलिस ने छात्रा के बाबा की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने, पॉक्सो व हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है‌।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मामले में प्रधानाचार्य ने परिजनों व मीडिया को गुमराह किया था और कहा था कि मौत झूले से गिरने से हुई है।जिस जगह पर छात्रा गिरी थी। उस जगह खून के निशान भी मिटाए गए थे। ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यालय बंद था।परिजनों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को उसे विद्यालय में बुलाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि स्कूल में खून या अन्य निशान नहीं मिले हैं। 

मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पूरे मामले की गहनता जांच की जा रही है। छात्रा अनन्या उसरू निवासी संजीव श्रीवास्तव की पुत्री थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अनन्या कैंट क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली रोड स्थित सनबीम स्कूल गई थी। आधे घंटे बाद वह स्कूल परिसर के दाहिने तरफ गंभीर हालत में पड़ी मिली।अनन्या के सिर व पैर में गंभीर चोट लगी थी। छानबीन में पता चला कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में अनन्या के तीसरी मंजिल से गिरने का वाकया कैद हुआ है।

मृतका के चाचा राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अनन्या के गंभीर रूप से घायल होने के बारे में शुरू में स्कूल प्रबंधन नहीं बता रहा था। स्कूल के कुछ लोगों ने झूले से गिरकर घायल होने की आशंका जताई। स्कूल प्रबंधन ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना के करीब घंटे भर बाद घरवालों की सूचना दी गई।बताया कि अनन्या बुरी तरह से घायल थी, उसका एक पैर टेढ़ा हो गया था। एक पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल आई थी। सिर में भी गंभीर चोट थी। अस्पताल में उसे दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया।अनन्या के पिता संजीव श्रीवास्तव भारत पेट्रोलियम में कार्यरत हैं। मां रुचि श्रीवास्तव सिद्वार्थनगर में परिषदीय स्कूल में अध्यापिका हैं। वह वर्तमान में छोटी बेटी के साथ अपने मायके इंदौर गई थी।

सीसीटीवी फटेज में जहां अनन्या गिरती हुई दिखाई दे रही है, वहां खून के किसी तरह के निशान थे। जबकि वह गिरने के बाद जिस तरह घायल हुई व उसके शरीर में महज तीन मिलीग्राम खून बचा था। ऐसे में घटनास्थल पर खून के निशान न मिलना, कुछ और ही इशारा करता है। वहीं घटनास्थल के पास नाली में पानी दिख रहा, ऐसे में संभावना जताई रही कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कहीं खून के निशान को मिटा तो नहीं दिया। वहीं हादसे के बाद स्कूल के कई कैमरे व फुटेज भी गायब होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल बहुत सी परिस्थितियां ऐसी है जो स्कूल प्रबंधन को शक के घेरे में डाल रही है।

स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया का कहना था कि घटना कैसे हुई, उन्हें मालूम नहीं है। वह सुबह से छात्रा के साथ अस्पताल में हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि अनन्या की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई है। बताया कि जहां अनन्या गिरी थी, वहां खून का कोई निशान नहीं था। मौके पर मिला मृतका का चश्मा व मोबाइल टूटा नहीं था। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा के परिजनों को बिना सूचना दिए ही अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें देर से सूचना दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। छात्रा के स्कूल की छत पर जाने और फिर संदिग्ध हालात में गिरने के पहलू पर जांच की जा रही है।

मृतका के पिता संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह उन्हें प्रयागराज जाना था। बिटिया ने कहा कि उसे स्कूल की पत्रिका में अपनी कविता छपवानी थी। इसके लिए प्रिंसिपल मैंम ने स्कूल बुलाया है। उन्होंने परिचित के माध्यम से अनन्या को सुबह करीब 8:50 बजे स्कूल भेज दिया। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए निकल गए। रास्ते में सुबह करीब 10:10 पर उनके पास फोन आया कि अनन्या झूले से गिकर घायल हो गई, तब वह प्रतापगढ़ से ही वापस लौट आए। करीब 12:30 बजे अस्पताल जाकर देखा तो वह बेहोश थी।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...