Skip to main content

मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग के 3 अधिकारी निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग के 3 अधिकारी निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक करोड़ 84 लाख की फर्जी बैंक गारंटी लगाकर शराब का ठेका देने का मामला सामने आया है.
इस तरह की घटना सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. लापरवाह पूर्ण रवैया अपनाने को लेकर अधिकारियों पर गाज गिरी है. विभाग ने 2 सहायक आबकारी अधिकारी और एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग ने सहायक आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर, ओमप्रकाश जामोद और आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कसिसिया को निलंबित कर दिया है. लालघाटी ग्रुप की दो दुकानों को उच्चतम बोली लगाकर मेहता एंड राठौर एसोसिएट्स ने हासिल किया था.

Comments