Skip to main content

अनूपपुर में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या: आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित, इधर ग्रेनाइट खदान में पत्थर काटते वक्त श्रमिक की मौत

अनूपपुर में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या: आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित, इधर ग्रेनाइट खदान में पत्थर काटते वक्त श्रमिक की मौत 
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से हत्या और मौत की दो अलग अलग खबर सामने आई है। पहली घटना भालूमाड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम चटुआ का है, जहां एक ग्रेनाइट पत्थर खदान में काम कर रहे एक 34 वर्षीय श्रमिक की अचानक चैन की बीट टूट कर गले में घुसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के छलका टोला छोहरी के जंगल में एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक महिला के गर्दन में गंभीर चोट के निशान मिले है। मृत महिला का नाम जमंत्रु बाई बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुराग जुटाने के लिए डाग स्क्वाड की मदद भी ली गई।
ग्रेनाइट खदान में पत्थर काटने के दौरान गिरा मशीन का हिस्सा, श्रमिक की मौत 

इधर अनूपपुर, कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम चटुआ में स्थित संजय मित्तल के ग्रेनाइट पत्थर खदान में काम कर रहे एक 34 वर्षीय मजदूर की अचानक चैन की बीट टूट कर गले में घुसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। जिला अस्पताल अनूपपुर में परिजनों के साथ मृतक के शव का पंचनामा कर कार्रवाई की गई। वहीं परिजनों की मांग पर कंपनी द्वारा मृतक के आश्रित को सहायता राशि एवं नौकरी देने की आश्वासन के बाद शव का पीएम करा कर मृतक के घर तक शव के अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम चटुआ में विगत कई वर्षों से कटनी के व्यवसायी संजय मित्तल की ग्रेनाइट पत्थर की खदान संचालित है। जिसमें स्थानीय मजदूरों के साथ कटनी जिला के आसपास के मजदूर भी कई वर्षों से काम कर रहे हैं। 34 वर्षीय मजदूर राकेश वर्मन पिता प्यारेलाल वर्मन निवासी तिलहरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ ग्रेनाइट पत्थर को काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर काटने वाली मशीन की चैन टूटने व चैन में लगी बीट राकेश बर्मन के गले में घुस गई । जिससे राकेश की स्थल पर ही मौत हो गई। स्थल पर कार्य कर रहे अन्य मजदूरों तथा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंपनी के वाहन से गंभीर रूप से घायल राकेश वर्मन को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सूए मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...