Skip to main content

लव जिहाद: दलित किशोरी से 3 वर्ष तक शारीरिक शोषण कर बनाया वीडियो,शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

लव जिहाद: दलित किशोरी से 3 वर्ष तक शारीरिक शोषण कर बनाया वीडियो,शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
अनूपपुर। कोतमा थाने पुलिस ने शुक्रवार को लव जिहाद का मामला पंजीबद्ध हुआ है। भालूमाड़ा थाना अंतर्गत निवास करने वाली दलित छात्रा तीन वर्ष पूर्व जब 11वीं अध्यनरत थी तब मुस्लिम युवक ने शारीरिक शोषण कर उसका वीडियो बना लिया है। वह तीन वर्ष से ब्लैकमेल कर रहा है। और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। जिस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर धारा 354 (डी), 376(2), 506 भा.द.वि. 3(2)व्ही, 3 (1) (डब्ल्यू) (आईआई) एससी एसटी एक्ट और 5/6 धार्मिक स्वतंत्रता अधियिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
दलित युवती ने अहमद हुसैन पुत्र कादिर हुसैन 2 के विरुद्ध लिखित शिकायत में बताया कि आरोपित युवक के द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर ब्लेकमेल करने के साथ ही धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाल रहा है। पीड़िता ने बताया कि अभी एक कॉलेज में पढ़ रही हूं। मैं कक्षा 11वीं की छात्रा थी। आरोपी अहमद भी मेरे साथ ही पढ़ता था। अहमद ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने उसको मना कर दिया, उसके बाद भी वह पीछे पड़ा रहा। मैं स्कूल जाती थी या आती थी, तब वह मेरा पीछा किया करता था। मैंने परेशान होकर उससे दोस्ती कर ली। उसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और मिलना जुलना भी होने लगा। सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही थी, तो अहमद मिलने के लिए कॉलेज आता था। वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब डालने लगा। मैंने मना कर दिया, तो वह धमकी देने लगा। उसने कहा कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो यह बात तेरे घर पर बता दूंगा। 25 जून 2020 को अहमद ने जबरन पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने इसके फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। मैं 3 वर्ष तक जैसे-तैसे सब कुछ सहन करती रही। समय के साथ अहमद का अत्याचार भी बढ़ने लगा। और कहता था कि तुम धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बन जाओ, उसके बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। 25 मई को मैं कॉलेज गई थी, तब एक बार फिर अहमद वहां पहुंचा। उसने धर्म परिवर्तन करने की बात कही। मैंने मना करने दिया, तो वह अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी। वह समाज में बदनाम कर देने की बात कहने लगा। मैंने परेशान होकर थाने की शरण ली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म एवं धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...