Skip to main content

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में धर्माचार्यों की अवहेलना निंदनीय: श्रीधर शर्मा

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में धर्माचार्यों की अवहेलना निंदनीय: श्रीधर शर्मा

 _चार पीठ के शंकराचार्यों और तेरह अखाड़ों के साधुओं को दरकिनार कर सनातन के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा सरकार : श्रीधर शर्मा_
अमरकंटक/ मध्य प्रदेश की पावन धरती मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में सनातन धर्म व संस्कृति को लेकर बड़े पैमाने पर साधु संतों सहित यहां की आम जनता भी हिन्दुत्व और सनातन को लेकर धीर गम्भीर है,मध्य-प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव वा परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा
ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर शंकराचार्यों को दरकिनार कर सनातन के नाम पर राजनीति करने पर तंज कसते हुए कहा कि इस पावन माटी से हम सनातन धर्म और संस्कृति की नींव को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी हमारी पीढियां इस दिशा में अग्रसर रहेंगी लेकिन इसके लिए हमें अपनी वर्तमान पीढ़ी को संस्कारवान और सनातन से अवगत कराने की आवश्यकता है। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर भाजपा सरकार की नीतियां समझ से परे है। भाजपा सरकार एक ओर तो हिंदू राष्ट्र के राग आलाप रही है और सनातन धर्म और संस्कृति के नाम पर अपना वोट बैंक बनाने का कार्य कर रही है लेकिन भाजपा सरकार किस दिशा में जा रही है, शायद इसकी समीक्षा करने की आवश्यकता है। हमारे सनातन धर्म और संस्कृति की नींव हमारे चार पीठ के शंकराचार्यों और तेरह अखाड़ों के सनातनी साधुओं से निर्धारित होती है लेकिन जब सनातन संस्कृति की रक्षा की बात आती है तो भाजपा सरकार इन नींव की ईंटों को दरकिनार कर देती है और स्वयंभू होने का दिखावा करती है। विगत दिनों सनातन धर्म गुरुओं के अपमान की कहानी भी किसी से छिपी नहीं है, जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को भगवान केदारनाथ के कपाट खोले जाने पर प्रथम दर्शन से वंचित रखा गया और अगले दिन स्वामी जी से माफी मांग कर खानापूर्ति करने का प्रयास किया गया। संतों और सनातन के अपमान की यह कहानी कुछ नई नहीं है बल्कि यह सब एक साजिश के तहत समूचे विश्व पटल पर योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जिससे कि सनातन संस्कृति और सभ्यता को नीचा दिखाया जा सके लेकिन सनातन संस्कृति और सभ्यता इस संसार के प्रादुर्भव के समय की प्राचीनतम सभ्यता और धर्म है, जिसे नुकसान पहुंचा पाना किसी के बस की बात नहीं है। भाजपा सरकार अपने वोट बैंक और दक्षिण के प्रदेशों में अपना अस्तित्व समाप्त होता देख कूटनीति पर उतारू हो चुकी है और वास्तविक संतों का अपमान कर अपने चहेते लोगों की पूंछ परख कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर रही है लेकिन आम जनता टकटकी लगाकर सारे क्रियाकलाप देख रही है। वर्तमान सरकार को किसी भी राजनीतिक मुद्दों में धर्म का सहारा लेना बंद कर देना चाहिए और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का खेल बंद कर आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए राजनीति करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...