Skip to main content

Posts

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...
Recent posts

आजादी के 78 वर्षों बाद भी लांघाडोल हुरदुल नदी पर पुल का इंतजार, मोटरसाइकिल को मचान बनाकर लोग कर रहे नदी पार — तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

आजादी के 78 वर्षों बाद भी लांघाडोल हुरदुल नदी पर पुल का इंतजार, मोटरसाइकिल को मचान बनाकर लोग कर रहे नदी पार — तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल सिंगरौली। विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे सिंगरौली जिले में आज भी कई गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण लांघाडोल क्षेत्र की हुरदुल नदी है, जहां आजादी के 78 साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है।  सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ग्रामीण मोटरसाइकिल और गाड़ियों को मचान की तरह सजाकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा जिले के विकास की सच्चाई को उजागर करता है। 👉 बरसात के दिनों में यह नदी और भी विकराल रूप ले लेती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से पुल की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना पुल के यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वायरल हो रही तस्वीर प्रशासनिक दावो...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर दी जानकारी

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर दी जानकारी भोपाल। मध्य प्रदेश में के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद इस पर बैन लगा दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। *केंद्र सरकार की एडवाइजरी : दो वर्ष से छोटे बच्चों को खांसी का सिरप नहीं दें–:* केंद्र के स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने एडवाइजरी में कहा है कि...

सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच — परिजनों को मिला आश्वासन

सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच — परिजनों को मिला आश्वासन सिंगरौली। जिले की जिला जेल में बंद कैदी अनुज दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा तहसीलदार जान्हवी शुक्ला को सौंपा गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगी वहीं मौके पर पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई। जांच के दायरे में अब जेल प्रशासन भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि जेलर की लापरवाही की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से मृतक अनुज दुबे के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही मृतक की बेटी को ट्रामा सेंटर में अस्थाई नौकरी देने की घोषणा की गई है घटना के बाद से जिले में जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मजिस्ट...

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज ग्वालियर। थाना डबरा सिटी क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा में रखी 5.7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शाखा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास कुमार और उसके पिता महेशचंद्र (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 पैकेट सोने के आभूषण, कुल वजन लगभग 4.138 किलो कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये और 67 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब 29 सितंबर 2025 को कंपनी के एरिया हेड दिव्यरंजन मोहंती ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाखा की तिजोरी में गिरवी रखे गए 4318.7 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 5.7 करोड़ रुपये) गायब हैं। यह चोरी 20 और 21 सितंबर 2025 के बीच की गई थी। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके बाद एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने चार अलग-अलग टीमें बनाईं। जांच क...

भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया

नाबालिग मंगेतर से म्यूजिक टीचर ने किया दुष्कर्म, 6 महीने पहले हुई थी सगाई MP News: राजधानी भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। MP News: राजधानी भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने पर आरोपी की मां और बहन ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने टीचर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां और बहन फरार है। संगीत के क्षेत्र में मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार टीआइ उमेश सिंह चौहान ने बताया कि 27 सितंबर को कक्षा 12वीं की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी उसका होने वाला पति कार से आया और जबरन उसे गाड़ी में बिठाकर ले गया। आरोपी उसे हथाई खेड़ा डैम के पास सुनसान जगह पर ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। छह महीने पहले इनकी सगाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को बाल कलाकार के तौर पर संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। पीड़िता और उसकी मां के साथ की मारपीट घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को ...