Skip to main content

मिट्टी में दबकर 2 महिला की हुई थी मौत, परिषद अध्यक्ष बिना परमिशन के वही चलवाई थी जेसीबी

मिट्टी में दबकर 2 महिला की हुई थी मौत, परिषद अध्यक्ष बिना परमिशन के वही चलवाई थी जेसीबी


अनूपपुर/राजनगर

कोयलांचल क्षेत्र राजनगर पर से दुविधाओं और संकट का बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो दिन पहले बन्द पड़ी खदान में मिट्टी खोदकर कोयला निकालने गयी दो महिलाएं मिट्टी से दबकर मृत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर परिषद बनगवां द्वारा जेसीबी से मिट्टी पाटने का काम किया गया था। इस बारे में जब मुख्य नगर परिषद अधिकारी से जवाब तलब किया गया तो उनका यह कहना था कि उनकी अनुमति के बगैर नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बन्द पड़ी खदान के पास जेसीबी चलवाई थी। विदित हो कि मृतक महिलाओं में एक महिला स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह के वार्ड क्रमांक 14 की थी और दूसरी महिला बन्द हो चुकी खदान घटना स्थल वार्ड क्रमांक 13 की थी।

आखिर क्यों हो रहा यह कोयला निकालने का काम?

कोयलांचल क्षेत्र में अपनी आजीविका को चलाने के लिए गरीब तबके के मजदूर. बंद पड़ी खदानों से कोयला खोदकर निकालते है और उन कोयलो को क्षेत्रीय कोल माफिया औने पौने दामो पर खरीद कर अवैध तस्करी करने का काम करते है।

क्यों आ रही यह नौबत..?

बेरोजगरी भाजपा शाषित इस सरकार में अपनी चर्म सीमा पर आ चुकी है जिसमे कोयला चोरी को भी एक रोजगार समझ कर अपनी आजीविका चलाने के लिए गरीब मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला चोरी करने पर मजबूर है।

कॉलरी की नही ली कोई परमिशन

हम बता दे कि कॉलरी के अधीन पड़ी खदानों को 10 साल पहले ही बन्द कर दिया गया था बावजूद बिना किसी अनुमति के भाजपा से समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने जेसीबी चलवाई थी। उसका अंजाम यह निकला कि दो मासूम महिलाओं ने अपना दम तोड़ दिया है।

भ्रष्टाचार के खेल ने जान लेली महिलाओं की ..?

यह विदित हो कि नगर परिषद बनगवां सुर्खियों पर अपनी पकड़ हमेशा बैठाए हुई है, आपको बता दें कि नगर परिषद बनगवां पूर्व में भी कई कार्य बिना टीएस के करती आई है और जेम पोर्टल के अंधाधुंध खरीदी पर रोक भी लगाई गई थी फ़िर भी जनप्रतिनिधि अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना किसी कार्य आदेश के ही काम पर लगा देते है फ़िर बाद में सांठगांठ करके कोटेशन पेपर बना कर उस कार्य का भुगतान चहेते ठेकेदारों को दे दिया जाता है। यह जेसीबी चलाने का प्रकरण भी उनमे से ही एक है।

इनका कहना है

नगर परिषद बनगवां द्वारा हम से कोई भी परमिशन नहीं लिया गया है।

प्रशांत शर्मा सब एरिया राजनगर आर ओ

अध्यक्ष द्वारा जेसीबी लगाई गई थी मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा सीएमओ नगर परिषद बनगवां

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...