Skip to main content

विरोधी मेरी छवि धूमिल करनें का कर रहें प्रयास- सुनील गौतम

विरोधी मेरी छवि धूमिल करनें का कर रहें प्रयास- सुनील गौतम

कोतमा- आमीन वारसी - पत्रकार वार्ता कर युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गौतम ने बताया कि विगत दिनों अखबारों में लगातार शहडोल स्पा सेंटर में पकड़े गए लोगों के साथ मेरी तस्वीर लगा कर समाचार प्रकाशित किया जा रहा था अखबारों के माध्यम से जानबूझकर मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ ही मेरेे मान सम्मान को हानि पहुंचाने सहित बदनाम करनें की कोशिश की गई ! गौरतलब है कि विगत सप्ताह शहडोल स्पा सेंटर में पुलिस की रेट पड़ी थी जहां अनूपपुर जिले के दो भाजपा नेता रंगे हाथों अभद्रता करतें पकड़े गए थें! इसके बाद समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री और युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गौतम के साथ राजेश गौतम की फोटो चस्पा कर खबरों का प्रकाशन किया गया था लेकिन अखबारों के प्रकाशन में आरोपी के साथ फोटो लगाने के बाद भी आरोपी को चिन्हित ना करते हुए बिना चिन्हित किए ही फोटो लगाकर अखबारों में खबरें प्रकाशित की गई थी जिससे सुनील गौतम की फोटो लगने से उनके परिवार और समाज में छवि धूमिल हुई है जिसको लेकर प्रेस वार्ता कर सुनील गौतम ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि अखबारों द्वारा जिस तरह मेरी तस्वीर लगाई जा रही है वह गलत है ! आरोपियों से पुराने हमारे संबंध रहें होंगे क्योंकि मैं जिलाध्यक्ष था उक्त आरोपी भाजपा में थें तो पुरानी फोटो को निकाल कर बिना आरोपी को चिन्हित किए ही फोटो लगाना गलत है जिससे मेरे मान मर्दन की हानि हो रही है वही एक अखबार को नोटिस जारी कर उक्त संबंध में जानकारी मांगी गई है! 

विधानसभा में दावेदारी इसलिए बदनाम कर रहे हैं विरोधी- 

सुनील गौतम ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैं इस बार पार्टी से टिकट की मांग करतें हुए विधानसभा के लिए दावेदारी करना चाहता हूं ! कोतमा विधानसभा की दावेदारी को लेकर असंतुष्ट कुछ विरोधियों द्वारा पत्रकार और अखबार के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करनें के लिए जबरन मेरी फोटो लगवा कर खबर छपवा रहे हैं ! भले ही खबरों में मेरा नाम ना हो लेकिन संकेतिक तौर पर मेरी फोटो लगा कर मुझे जबरन बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ! पत्रकारों से बात करतें हुए सुनील गौतम ने निवेदन किया है कि अगर किसी तरह की फोटो लगाई जाती है तो उसमें आरोपी को चिन्हित कर दिया जाए ताकि लोग यह जान सके कि उक्त मामले में आरोपी कौन है ! वहीं उन्होंने कहा कि आरोपियों पर पहले ही पार्टी ने कार्यवाही कर दी है अब पार्टी से उन आरोपियों का किसी तरह का संबंध नहीं है कृपया कर आरोपी की सिंगल फोटो लगाकर खबर छापी जाए ना कि पार्टी के किसी नेता या फिर मेरी फोटो लगाकर खबरों का प्रकाशन किया जाए !

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।