Skip to main content

चुनावी वादे हो रहे झूठ साबित जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं से छुपा रहे नजरें।

चुनावी वादे हो रहे झूठ साबित जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं से छुपा रहे नजरें।
अनूपपुर।इन दिनों नगर परिषद बरगवां अमलाई में अपनी नाकामी और नगर परिषद के गठन के बाद पहली बार हुए चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादे झूठे साबित होते दिख रहे हैं नगर परिषद के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान को लेकर इस प्रकार की निष्क्रियता दिखाई दे रही है कि चारों ओर कचरो का अंबार और गंदगी से बजबजाती नालियां इनकी झूठे वादे और नाकामी की ओर साफ तौर पर इंगित कर रही है। कुछ वार्ड अंतर्गत अपने पार्षद चुनाव के दौरान वार्ड की जनता के साथ किए गए वादे में खरा न उतरने के कारण अनाप-शनाप एवं अनर्गल दुष्प्रचार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठी वाहवाही और सेल्फी लेने में मशगूल हैं क्या इनके द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्यों के नाम पर किए गए वादे चाहे वह सड़क निर्माण कार्य नाली निर्माण कार्य के साथ स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कार्य तालाब घाट निर्माण सहित कई ऐसे जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के नाम पर जनता से ठगी करने में लगे हैं।
शासन द्वारा प्रदत्त सफाई कार्य हेतु वाहन एवं नगर परिषद द्वारा खरीदी की जा रही सामग्रियों के साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहे अपने वार्डों में किए विकास कार्यों के वादों से मुंह मोड़ कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं जबकि देखा जाए तो ठेका सफाई कर्मी भर्ती होने के बावजूद दो ट्रैक्टर ट्राली आ होने के साथ सिर्फ और सिर्फ कुछ ही गिने-चुने वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है या कहा जाए तो वार्ड क्रमांक 03 जहां अध्यक्ष का निवास है उनके निवास स्थान के सामने और उनके चहेते तथाकथित व्यक्ति के घर के सामने की नालियों के अलावा कहीं भी कचरे व गंदगी नहीं दिखाई दे रहे हैं जबकि नगर परिषद के ऐसे किसी भी वार्ड को देखा जाए तो वहां की सड़कें और ना लिया साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से पटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि नगर परिषद बरगवां अमलाई के कुछ वार्डों में सड़क डामरीकरण हेतु निविदा टेंडरिंग की गई है जोकि अब सड़कों के कायाकल्प होने का समय निर्धारित एवं निश्चित हो चुका है किंतु कुछ वार्डों में उद्योग के निजी स्वामित्व की भूमि होने के कारण उद्योग से संबंध अच्छे होने के बावजूद भी एनओसी लेने में नाकाम है जनप्रतिनिधि बताया जाता है कि जर्जर सड़कों की मरम्मत और कायाकल्प को लेकर डामरीकरण हेतु किए गए टेंडरिंग शिव महिमा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को प्रदान किया गया है जोकि सड़कों के सुधार मैं देरी होने का कारण अज्ञात है।
यही हाल नल जल योजना एवं पेयजल प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए बनाई गई नियम व गतिविधियों में व्यापक तौर पर अनैतिक रूप से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है कहा जाता है कि जहां स्वयं अध्यक्ष का वार्ड है वहां पर बोरवेल के माध्यम से घर घर पानी की सप्लाई की जाती है जिसमें एक लाइन में 2 से ढाई घंटे पेयजल प्रदान किया जाता है वही अन्यत्र वार्डो में पीने के पानी को लेकर दर-दर भटकते दिखते हैं लोग यह कैसी विडंबना है की जनता से किए गए वादे और जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति उदासीन जनप्रतिनिधि अपनी समस्या निपटाने में लगे हैं उन्हें उस वार्ड के परेशान जनता के समस्याओं से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...