Skip to main content

Posts

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

आजादी के 78 वर्षों बाद भी लांघाडोल हुरदुल नदी पर पुल का इंतजार, मोटरसाइकिल को मचान बनाकर लोग कर रहे नदी पार — तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

आजादी के 78 वर्षों बाद भी लांघाडोल हुरदुल नदी पर पुल का इंतजार, मोटरसाइकिल को मचान बनाकर लोग कर रहे नदी पार — तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल सिंगरौली। विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे सिंगरौली जिले में आज भी कई गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण लांघाडोल क्षेत्र की हुरदुल नदी है, जहां आजादी के 78 साल बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है।  सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ग्रामीण मोटरसाइकिल और गाड़ियों को मचान की तरह सजाकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा जिले के विकास की सच्चाई को उजागर करता है। 👉 बरसात के दिनों में यह नदी और भी विकराल रूप ले लेती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से पुल की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना पुल के यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वायरल हो रही तस्वीर प्रशासनिक दावो...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर दी जानकारी

मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, सीएम ने एक्स पर पोस्ट पर दी जानकारी भोपाल। मध्य प्रदेश में के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद इस पर बैन लगा दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। *केंद्र सरकार की एडवाइजरी : दो वर्ष से छोटे बच्चों को खांसी का सिरप नहीं दें–:* केंद्र के स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने एडवाइजरी में कहा है कि...

सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच — परिजनों को मिला आश्वासन

सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच — परिजनों को मिला आश्वासन सिंगरौली। जिले की जिला जेल में बंद कैदी अनुज दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा तहसीलदार जान्हवी शुक्ला को सौंपा गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगी वहीं मौके पर पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई। जांच के दायरे में अब जेल प्रशासन भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि जेलर की लापरवाही की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से मृतक अनुज दुबे के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही मृतक की बेटी को ट्रामा सेंटर में अस्थाई नौकरी देने की घोषणा की गई है घटना के बाद से जिले में जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मजिस्ट...

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज ग्वालियर। थाना डबरा सिटी क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा में रखी 5.7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शाखा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास कुमार और उसके पिता महेशचंद्र (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 पैकेट सोने के आभूषण, कुल वजन लगभग 4.138 किलो कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये और 67 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब 29 सितंबर 2025 को कंपनी के एरिया हेड दिव्यरंजन मोहंती ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाखा की तिजोरी में गिरवी रखे गए 4318.7 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 5.7 करोड़ रुपये) गायब हैं। यह चोरी 20 और 21 सितंबर 2025 के बीच की गई थी। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके बाद एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने चार अलग-अलग टीमें बनाईं। जांच क...

भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया

नाबालिग मंगेतर से म्यूजिक टीचर ने किया दुष्कर्म, 6 महीने पहले हुई थी सगाई MP News: राजधानी भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। MP News: राजधानी भोपाल से नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही म्यूजिक टीचर मंगेतर ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने पर आरोपी की मां और बहन ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने टीचर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां और बहन फरार है। संगीत के क्षेत्र में मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार टीआइ उमेश सिंह चौहान ने बताया कि 27 सितंबर को कक्षा 12वीं की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी उसका होने वाला पति कार से आया और जबरन उसे गाड़ी में बिठाकर ले गया। आरोपी उसे हथाई खेड़ा डैम के पास सुनसान जगह पर ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। छह महीने पहले इनकी सगाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को बाल कलाकार के तौर पर संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। पीड़िता और उसकी मां के साथ की मारपीट घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को ...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...

भोपाल के रातीबड़ स्थित 20.16 एकड़ जमीन की गड़बड़ी को लेकर EOW के पास पहुंची थी शिकायत, ‘सहारा’ पर ‘विजय माल्या’ की नजर, EOW ने भेजा नोटिस, बड़े जमीन घोटाले की जांच शुरू

 ‘सहारा’ पर ‘विजय माल्या’ की नजर, EOW ने भेजा नोटिस, बड़े जमीन घोटाले की जांच शुरू MP News: भोपाल के रातीबड़ स्थित 20.16 एकड़ जमीन की गड़बड़ी को लेकर EOW के पास पहुंची थी शिकायत MP News: सहारा समूह की बेशकीमती जमीन के गड़बड़झाले के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने विजय माल्या के आधिपत्य वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जमीन से जुड़े मामले की जांच शुरू की है। रातीबड़ के किसानों ने ईओडब्ल्यू से 20.16 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को लेकर शिकायत की थी। ईओडब्ल्यू (EOW) ने माल्या की कंपनी के बेंगलूरु दफ्तर को नोटिस भेजा है। आरोप है कि जमीन विटारी डिस्लरी की है। माल्या की कंपनी अपना बता बेचने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हर्ष पैकेजिंग की ओर से भोपाल की इस जमीन पर कब्जा जताया जा रहा है। दावा है कि उन्होंने जमीन बोली के जरिए खरीदी। बेचने वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स खुद इस जमीन का कागजों में मालिकाना हक नहीं रखती। जांच के लिए ईओडब्ल्यू ने हर्ष पैकेजिंग को नोटिस जारी कर किया है। ऐसे समझिए विवाद - 1999 में विटारी डिस्टलरीज ने 20 एकड़ जमीन खरीदी। चार एकड़ में प्...

REEWA - अमहिया पुलिस ने बीती रात लूट और झपटमारी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से नशीली सीरप भी हुई बरामद।

  REEWA - अमहिया पुलिस ने बीती रात लूट और झपटमारी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से नशीली सीरप भी हुई बरामद।                                   रीवा । पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी. शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में थाना अमहिया में दिनाँक 28/09/2025 को फरियादिया पुष्पा सोनी (म.प्र.) द्वारा अज्ञात 02 नफर आरोपी गणों के विरुद्ध फरियादिया के साथ पर्स एवं मोबाइल फोन लूट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिस पर से थाना अमहिया में अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 304 BNS पंजीबद्ध कर थाना अमहिया पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते आरोपी गानों की पता तलाश जा रही थी दौरान पता तलाश कंट्रोल रूम रीवा से भी जारिये वायरलेस सूचना मिली कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मे सवार दो व्यक्ति ज्ञानस्थली स्कूल के पास एवं फूलमती माता मंदिर के पास से झपटमारी की घटना को अंजाम देकर भाग गए सभी ...

मां-बेटे के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम....।

  बेटे को तालाब में फेंकने के बाद मां ने साड़ी का फंदा लगाकर की खुदकुशी mp news: मां-बेटे के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम....। mp news: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज सामने आई है। यहां एक महिला ने पहले तो अपने 4 साल के बेटे को तालाब में फेंका और फिर कुछ दूरी पर जाकर खुद ने भी पेड़ से साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला व बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया है। बेटे को तालाब में फेंककर मां ने की खुदकुशी टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ में रविवार की सुबह पुलिस को एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही थी इसी दौरान उसे घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर एक तालाब में 4 साल के बच्चे का शव होने की सूचना भी मिली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही ...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

मध्य प्रदेश के गुना की राजनीति और नगरपालिका की खींचतान से सड़क, नाली, सफाई, ऑडिटोरियम और सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट सब अधर में लटके हैं

  खतरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट, नेताओं के बीच लड़ाई बनी बड़ी दिक्कत MP News: मध्य प्रदेश के गुना की राजनीति और नगरपालिका की खींचतान से सड़क, नाली, सफाई, ऑडिटोरियम और सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट सब अधर में लटके हैं Jyotiraditya Scindia Dream Project: गुना शहर की जनता को समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र होने और उनके निर्देशों के बावजूद नगर के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नगर पालिका पार्षदों की आपसी खीचतान से अखाड़ा बना हुआ है। सिंधिया के डीम प्रोजेक्ट (Dream Project) पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। (mp news) भाजपा पार्षदों में गुटबाजी बनी दिक्कत भाजपा के पार्षदों की आपसी गुटबाजी और लड़ाई के चलते गुना के विकास की दिशा में बनी कार्ययोजना पर निर्णय नहीं हो पा रहे है। सिंधिया अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर दो माह पूर्व एक बैठक में दिशा-निर्देश दे चुके है। इधर, नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता के विरुद्ध मोर्चा खोलने और पार्षदों की आपसी लड़ाई के चलते शहर हित में निर्णय नहीं होने से तमाम व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई है। त्...

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा...?

  फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा...?  सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में बारूद कारखानों के साथ साथ अन्य कई कंपनिया भी स्थापित है मिली जानकारी के अनुसार बिना पर्यावरण एनओसी के कई कंपनिया अवैध रूप से संचालित है। जिसमे फैक्ट्री प्रबंधन और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की साठगांठ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन से महज चंद किमी दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न में विजय ट्रेडर्स द्वारा बिना संचालन की अनुमति लिए गेंहू से आटा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा रहा है। बिना अनुमति के हो रहा संचालन औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न में विजय ट्रेडर्स द्वारा बिना संचालन की अनुमति लिए गेंहू से आटा उत्पाद...

हसदेव क्षेत्र झिरिया कोयला खदान मे दो श्रमिको पर छत गिरने के कारण मौके पर मौत।

हसदेव क्षेत्र झिरिया कोयला खदान मे दो श्रमिको पर छत गिरने के कारण मौके पर मौत। अनूपपूर- अनूपपुर जिले के एसईसीएल उपक्रम के हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडरग्राउंड खदान में कोयले में ब्लास्टिंग करने के बाद ड्रेसिंग के दौरान पत्थर गिरने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए,इन्हें प्रबंधन के द्वारा केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया गया।  खान दुर्घटना में श्रमिक लखन लाल स्वर्गीय चरकू  एवं वॉलटर तिर्की पिता लजरस तिर्की की मृत्यु हो गई है।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनलाल एवं वॉल्टर नामक सपोर्ट पर्सन झिरिया खदान के अंदर कोयले में ब्लास्टिंग के उपरांत ड्रेसिंग कर रहे थे,तभी ड्रेसिंग के दौरान एक श्रमिक के ऊपर छोटा पत्थर का टुकड़ा गिरा उस श्रमिक को सहयोग करने के लिए दूसरा श्रमिक उसके नजदीक पहुंचा तब एक बड़ा कोयले का टुकड़ा  इन श्रमिकों के ऊपर गिरा, सूत्रों से खबर यह भी आ रही है कि ब्लास्टिंग के करीब एक डेढ़ घंटे बाद श्रमिक किए हुए कोयल की ब्लास्टिंग की ड्रेसिंग कर रहे थे उसी दरमियान य...

जनजातियों के साथ छल-धोखा करके कुलपति ने बनाया फर्जी कार्यपरिषद, मुर्मू, मोदी, प्रधान, यादव, अहिरवार समेत एससी-एसटी थाना में शिकायत

जनजातियों के साथ छल-धोखा करके कुलपति ने बनाया फर्जी कार्यपरिषद, मुर्मू, मोदी, प्रधान, यादव, अहिरवार समेत एससी-एसटी थाना में शिकायत अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी द्वारा कुलपति पद के पावर से दुर्भावनापूर्वक धमकी, कुलपति पद के पावर से फर्जी नियुक्ति, फर्जी रोस्टर, बिल्डिंग घोटाला, भारी भ्रष्टाचार सहित पद के पावर का बेहद दुरुपयोग किया गया है। कुलपति पद के पावर का दुरुपयोग जनजातीय समाज के लोगों को क्षति पहुंचाने, नुकसान करने के लिए किया गया है। कुलपति ने भारत के जनजातियों के साथ बड़े स्तर का छल, धोखा तथा उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है जनजातीय गौरव को मिटाने का कुचक्र किया है। प्रो श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया अपराध गंभीर प्रकृति का संज्ञेय अपराध तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय है। भाजपा के अनूपपुर जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, जनजातीय कार्य मंत्री श्र...

कोरोना कल से बंद पड़ी ट्रेन को मौहरी में पुन स्टापेज़ के लिए ग्रामीणों ने बिलासपुर रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को शौपा ज्ञापन

कोरोना कल से बंद पड़ी ट्रेन को मौहरी में पुन स्टापेज़ के लिए ग्रामीणों ने बिलासपुर रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को शौपा ज्ञापन अनूपपुर = वर्ष 2019/20 मे देश में कोरोना जैसी भयानक बीमारी को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों का स्टॉपेज छोटे स्टेसन पर बंद किया गया था जिसमें कोरोना जैसे माहवारी पर विजय प्राप्त करने के उपरांत रेलवे प्रबंधन द्वारा पुनः ट्रेनों का परिचालन तो किया गया लेकिन आज भी कई ऐसे स्टॉपेज हैं जहां पर रेल का स्टॉपेज नहीं दिया गया है जिससे कि वहां के लोगों को व्यापारियों को विद्यार्थियों को व नागरिकों को आवागमन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत मौहरी के सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार बैगा, श्रीकांत यादव, रविंद्र राठौर, रामलखन राठौर, छबिलाल राठौर, अशोक राठौर, वीरेंद्र रैदास, नरेंद्र राठौर,नरेंद्र राठौर,मिहिर श्रीवास्तव, बालकृष्ण श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव,दुर्गेश बैगा, कमला राठौर, आशीष राठौर, दुर्गा चौधरी, विवेक यादव, गयादीन सिंह, राजेश प्रजापति, रमेश राठौर, रविंद्र सिंह गोंड, सौरभ पटेल, सहित ग्राम पं...

पीड़ित ग्रामीण जनों ने, Collector Office Katni को सौंपा ज्ञापन!

पीड़ित ग्रामीण जनों ने, Collector Office Katni को सौंपा ज्ञापन!  KATNI NEWS UPDATE / ग्राम मझौली टोला ग्राम पंचायत गैतरा पोस्ट झिंझरी थाना माधवनगर तहसील व जिला कटनी में स्थित खसरा नं. 378/1 भूमि रकवा 26 हे म.प्र.शासन मद में दर्ज है तथा उक्त रकवे खसरे की भूमि में आज से 50 वर्ष पूर्व से ग्राम के लगभग 150 ग्रामवासी अपना-अपना माकान बनाकर निवास कर रहे है तथा उक्त भूमि आज से 50 वर्ष पूर्व से ही म.प्र. शासन के नाम पर कालम नं.03 में दर्ज चली आ रही है। 2. यह कि उक्त वर्णित रकवे खसरे की भूमि के बगल से खसरा 378/2 लगी हुई है जिसका रकवा 2.5हे. है जिसमें ग्राम के लगभग 4 व्यक्तियों द्वारा माकान बनाकर आज से 5 वर्ष पूर्व से निवास किया जा रहा है 3. यह कि उकत ग्राम में स्थिती खसरा नं. 378/2 को हल्का पटवारी व राजस्व निरीक्षक व राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच करते हुये म.प्र.शासन के स्थान पर आबादी भूमि घोषित कर दिया गया है जबकि उक्त भूमि से लगी हुई खसरा नं. 378/1 भूमि रकवा 26 हे म.प्र. 'शासन मद में दर्ज है जिसमें आज से 50 वर्ष पूर्व से उक्त भूमि के अंश भाग में ग्राम के लगभग 150 ग्राम वासियों ...

अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गैग का किया पर्दाफाष,सड़क के किनारे खडे़ वाहनों(ट्रक) से करते थे डीजल चोरी

अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता थाना कोतवाली एवं थाना कोतमा की टीम ने अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गैग का किया पर्दाफाष, सड़क के किनारे खडे़ वाहनों(ट्रक) से करते थे डीजल चोरी डीजल चोरी करने वाले 04 आरोपी थाना कोतवाली एवं कोतमा पुलिस की अभिरक्षा में व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन जप्त दिनांक 10.10.2024 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान को पुलिस अधीक्षक सतना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना नागौद जिला सतना के अपराध क्र. 606/2024 धारा 303(2) बीएनएस में डीजल चोरी के आरोपी जिला अनूपपुर मंे विचरण कर रह है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोतमा एवं थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। जिस पर थाना कोतवाली की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी तिलकधारा राठौर पिता मुन्ना लाल राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी बर्री थाना कोतवाली जिला अनूपपुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन डस्टर वाहन क्रमांक एमपी 54 सीए 0448 को भी कोतमा कोतवाली के द्वारा जप्त किया गया है। इसी अनुक्र...

निबंध व चित्रकला के माध्यम से बच्चो ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

निबंध व चित्रकला के माध्यम से बच्चो ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश डूमरकछार/पौराधार - नगर परिषद डूमरकछार के द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल प्रांगण पौराधार मे 08 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चो के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, सीएमओ प्रदीप झारिया, उपयंत्री शिवराम इंडपाचे के मार्गदर्शन एवं विद्यालय परिवार ,निकाय के कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।  उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अनूपपुर के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालयों मे निबंध लेखन, वाद-विवाद,नशामुक्ति पर आधारित चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजन कराये जाने के संबंध मे निर्देश दिये गये थे । जिसके तहत विद्यालय प्रांगण मे कार्यक्रम संपन्न हुआ । निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बच्चो मे अभिषेक शर्मा,आशीष सिंह पाव,पवन देव यादव,पार्वती प्रजापति, शिवानी जायसवाल, शुभम क...