Skip to main content

REEWA - अमहिया पुलिस ने बीती रात लूट और झपटमारी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से नशीली सीरप भी हुई बरामद।

 REEWA - अमहिया पुलिस ने बीती रात लूट और झपटमारी करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से नशीली सीरप भी हुई बरामद।                                  



रीवा । पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी. शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में थाना अमहिया में दिनाँक 28/09/2025 को फरियादिया पुष्पा सोनी (म.प्र.) द्वारा अज्ञात 02 नफर आरोपी गणों के विरुद्ध फरियादिया के साथ पर्स एवं मोबाइल फोन लूट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिस पर से थाना अमहिया में अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 304 BNS पंजीबद्ध कर थाना अमहिया पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते आरोपी गानों की पता तलाश जा रही थी दौरान पता तलाश कंट्रोल रूम रीवा से भी जारिये वायरलेस सूचना मिली कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मे सवार दो व्यक्ति ज्ञानस्थली स्कूल के पास एवं फूलमती माता मंदिर के पास से झपटमारी की घटना को अंजाम देकर भाग गए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगावे जिस पर थाना स्टाफ के साथ अर्जुन नगर रोड में आश्रम के सामने वाहन चेकिंग लगाया गया दौरान वाहन चेकिंग पीटीएस रोड से अर्जुन नगर तरफ आते हुए काले रंग की मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति आए जिन्हें रोक कर चेक किया गया उक्त दोनों दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली जो गाड़ी में बीच में छुपा कर रखी हुई सफेद रंग की बोरी में नशीली कफ सिरप पाई गई संदेहियों के कब्जे से नशीली कफ सिरप की बरामदगी की जाकर गणना की गई जो 40 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप पाई गई जिसकी वीडियोग्राफी मौके से कराई जाकर आरोपीगणो को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो आरोपीगणों द्वारा झपटमारी की भी घटना कारित करना स्वीकार किए एवं आरोपी गणों के कब्जे से लूट की हुई संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की जाकर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर आज दिनाँक 29.09.2025 को न्यायालय रीवा के समक्ष प्रस्तुत कर, केन्द्रीय जेल रीवा निरुद्ध किया गया । आरोपी 01-आकाश शुक्ला पिता कमलेश शुक्ला उम्र 19 वर्ष निवासी बुसौल थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.) 02.समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड 15 थाना सेमरिया जिला रीवा (म.प्र.)

मसरूका -1.दो नग मोबाइल फोन कीमती ₹50000 2. 40 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप कीमती ₹10000

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...