Skip to main content

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा...?

 


फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा...?


 सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में बारूद कारखानों के साथ साथ अन्य कई कंपनिया भी स्थापित है मिली जानकारी के अनुसार बिना पर्यावरण एनओसी के कई कंपनिया अवैध रूप से संचालित है। जिसमे फैक्ट्री प्रबंधन और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की साठगांठ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन से महज चंद किमी दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न में विजय ट्रेडर्स द्वारा बिना संचालन की अनुमति लिए गेंहू से आटा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी के बिना जानकारी के मनमानी तौर पर शासन के आदेशों और पर्यावरण नियमों, कानूनों को दरकिनार कर चलाया जा रहा है।


बिना अनुमति के हो रहा संचालन

औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न में विजय ट्रेडर्स द्वारा बिना संचालन की अनुमति लिए गेंहू से आटा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। मेसर्स विजय ट्रेडर्स, पता-प्लाट नं. 11/बी, औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) के द्वारा गेंहू से आटा बनाने हेतु आधुनिक संयंत्र लगाने के लिए दिनांक 07/01/2025 को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिंगरौली से संयंत्र स्थापना की अनुमति ली गई थी। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिंगरौली ने द्वारा उपरोक्त फर्म को प्रति वर्ष 20,000 मीट्रिक टन आटा उत्पादन हेतु आधुनिक संयंत्र के स्थापना हेतु अनुमति दी थी। लेकिन विजय ट्रेडर्स को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अभी तक संचालन की अनुमति नहीं मिली है। उसके बाद भी फर्म संचालित हो गयी है। अब देखने में यह आ रहा है कि उपरोक्त फर्म के द्वारा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिंगरौली के अधिकारी व कर्मचारियों की जानकारी के बिना, वैध संचालन की अनुमति लिए ही विगत माह से आटा का उत्पादन किया जा रहा है और पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।


कई अन्य बड़े उद्योग संचालित

सिंगरौली जिले के औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में बड़ी संख्या में बारूद कारखानों के साथ ही रसायन उद्योग तथा कई अन्य बड़े उद्योग संचालित हैं। यहा स्थित उद्योगों द्वारा जहरीले व घातक रसायनों के उत्पादन के दौरान जल व वायु के दूषित होने का खतरा हमेशा बना रहता है। उद्योगों से हो रहे प्रदूषण के प्रभावी रोकथाम के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नियमावली बनाए गए है। म.प्र.में ऐसे सभी उद्योग जिसमें उत्पादन के दौरान जल और वायु प्रदूषित होते हैं उन सभी को म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन की अनुमति लेना अनिवार्य होता है।


बिना एनओसी फैक्ट्री संचालन आपराधिक मामला

बताया जाता है कि बिना एनओसी के किसी फैक्ट्री का संचालन आपराधिक मामला माना जाता है। जबकि जल अधिनियम-1974 और वायु अधिनियम-1981 के तहत पूर्व सहमति के बिना किसी औद्योगिक संयंत्र को संचालित करना जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत दण्डनीय अपराध है।


आप के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है हम जाँच करवाते है बिना अनुमित के फैक्ट्री संचालन करना गलत है।

संजीव मेहरा 

प्रदूषण अधिकारी सिंगरौली

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...