Skip to main content

मध्य प्रदेश के गुना की राजनीति और नगरपालिका की खींचतान से सड़क, नाली, सफाई, ऑडिटोरियम और सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट सब अधर में लटके हैं


 खतरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट, नेताओं के बीच लड़ाई बनी बड़ी दिक्कत

MP News: मध्य प्रदेश के गुना की राजनीति और नगरपालिका की खींचतान से सड़क, नाली, सफाई, ऑडिटोरियम और सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट सब अधर में लटके हैं


Jyotiraditya Scindia Dream Project:गुना शहर की जनता को समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र होने और उनके निर्देशों के बावजूद नगर के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नगर पालिका पार्षदों की आपसी खीचतान से अखाड़ा बना हुआ है। सिंधिया के डीम प्रोजेक्ट (Dream Project) पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। (mp news)


भाजपा पार्षदों में गुटबाजी बनी दिक्कत

भाजपा के पार्षदों की आपसी गुटबाजी और लड़ाई के चलते गुना के विकास की दिशा में बनी कार्ययोजना पर निर्णय नहीं हो पा रहे है। सिंधिया अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर दो माह पूर्व एक बैठक में दिशा-निर्देश दे चुके है। इधर, नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता के विरुद्ध मोर्चा खोलने और पार्षदों की आपसी लड़ाई के चलते शहर हित में निर्णय नहीं होने से तमाम व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई है। त्रस्त जनता किसी भी दिन जर्जर सड़क, चारों तरफ गंदगी, ट्रैफिक जाम आदि को लेकर सड़क पर उतर सकती है। (mp news)

वार्डों का रुका विकास

शहर के 37 वार्डों में नाली-खरंजा समेत अन्य विकास कार्य होना थे. यह भी काम इनको स्वीकृति न मिलने से नहीं हो पाएंगे। जबकि अधिकतर वार्ड की जनता नालियां न होने से उनका पानी सड़कों पर बहने से परेशान है। वार्डों में पार्कों का विकास होना था, उस पर भी ब्रेक लग गया है। (mp news)


अधर में ऑडिटोरियम

नगरपालिका द्वारा 3 करोड़ रुपए की लागत से बीजी बायपास पर ऑडिटोरियम बन रहा है। इसमें 600 कुर्सियां और अन्य काम के लिए 60 लाख रुपए की स्वीकृति का प्रस्ताव नगरपालिका परिषद में आया था. लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई। ऑडिटोरियम का काम अधर में लटक गया है। (mp news)


थीम रोड का पता नहीं

प्रवेश द्वारों, माधव वाटिका, सेल्फी प्वाइंट्स और थीम रोड की डिजाइन बताई गई थी। माधव वाटिका का स्वरूप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर दर्शाने वाला हो। सेल्फी प्वाइंट्स पत्थर या ब्रॉन्ज से बनाए जाएं। हर 200 मीटर पर पार्किंग स्पेस एवं ऑक्सीजन पार्क के विकास पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। (mp news)


इनमें होना है सुधार

ट्रैफिक सुधार- शहर में अनावश्यक खड़ी होने वाली टैक्सियां, दुकानों का एक्सटेंशन और सड़कों पर खड़े वाहन ट्रैफिक जाम की दिशा में कोई काम नहीं हुआ। लोग दिनभर ट्रैफिक जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं।

सौंदर्याकरण- शहर के सौंदर्गीकरण के लिए प्रवेश द्वारों, माधव वाटिका, सेल्फी प्वाइंट्स और थीम रोड की डिजाइन बताई गई थी। लेकिन सौंदर्गीकरण की बजाय शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े दिखाई देते हैं। सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

सड़क सुधार- जिला न्यायालय से लेकर नानाखेड़ी पेट्रोल पंप तक और हनुमान चौराहे से लेकर जज्जी बस स्टैंड तक की सड़क के लिए 360 लाख रुपए के डामरीकरण प्रस्ताव की स्वीकृति थी। इन सड़कों पर गड्ढों की भरमार है।



Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...