Skip to main content

निबंध व चित्रकला के माध्यम से बच्चो ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

निबंध व चित्रकला के माध्यम से बच्चो ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

डूमरकछार/पौराधार - नगर परिषद डूमरकछार के द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल प्रांगण पौराधार मे 08 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चो के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, सीएमओ प्रदीप झारिया, उपयंत्री शिवराम इंडपाचे के मार्गदर्शन एवं विद्यालय परिवार ,निकाय के कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
 उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अनूपपुर के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालयों मे निबंध लेखन, वाद-विवाद,नशामुक्ति पर आधारित चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजन कराये जाने के संबंध मे निर्देश दिये गये थे । जिसके तहत विद्यालय प्रांगण मे कार्यक्रम संपन्न हुआ । निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बच्चो मे अभिषेक शर्मा,आशीष सिंह पाव,पवन देव यादव,पार्वती प्रजापति, शिवानी जायसवाल, शुभम कुमार गुप्ता, शमी शर्मा, आदित्य मौर्य, संत कुमार सिंह पाव, पूरन सिंह पाव, शुभम गुप्ता, सोनी यादव, चंचल यादव, अनुराग चौहान,रूची साह, सोनल यादव, भूमिका सिंह, प्रियंका अगरिया, मुस्कान मेहता,अनुष्का शर्मा, ने निबंध व चित्रकला मे नशा नाश का कारण है, जन-जन यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, नशा निश्चित नाश करती है आज स्वंय की कल परिवार की और फिर राष्ट्र की, जैसे निबंधो के माध्यम से नशा से दूर रहने के लिए संदेश दिया। इसके उपरांत प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी बच्चो को उत्साहवर्धन के लिए निकाय द्वारा पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...