सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच — परिजनों को मिला आश्वासन
सिंगरौली। जिले की जिला जेल में बंद कैदी अनुज दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा तहसीलदार जान्हवी शुक्ला को सौंपा गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगी वहीं मौके पर पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई। जांच के दायरे में अब जेल प्रशासन भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि जेलर की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।
प्रशासन की ओर से मृतक अनुज दुबे के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही मृतक की बेटी को ट्रामा सेंटर में अस्थाई नौकरी देने की घोषणा की गई है घटना के बाद से जिले में जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा।
Comments
Post a Comment