Skip to main content

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में खोला करोड़ों की चोरी का राज

ग्वालियर। थाना डबरा सिटी क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा में रखी 5.7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शाखा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास कुमार और उसके पिता महेशचंद्र (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 पैकेट सोने के आभूषण, कुल वजन लगभग 4.138 किलो कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये और 67 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 29 सितंबर 2025 को कंपनी के एरिया हेड दिव्यरंजन मोहंती ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाखा की तिजोरी में गिरवी रखे गए 4318.7 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 5.7 करोड़ रुपये) गायब हैं। यह चोरी 20 और 21 सितंबर 2025 के बीच की गई थी। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके बाद एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने चार अलग-अलग टीमें बनाईं।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसमें असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे और उसके पिता को दतिया से हिरासत में लिया। पूछताछ में विकास कुमार ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से आगरा से बेंटेक्स की नकली ज्वेलरी खरीदी और असली आभूषणों की जगह लॉकर में रख दी। नकली पैकेट पर पहले से चोरी किए गए सुरक्षा स्टीकर लगाकर उसने कंपनी को भ्रमित किया और इंटरनेट का तार काटकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से बचने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। इस सफलता में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल, प्रभारी साइबर सेल उनि. रजनी रघुवंशी, उनि. विश्ववीर जाट, उनि. राजीव बिरथरे, प्र.आर. रामबरन लोधी, विनोद रावत और अविनाश पटसारिया की सराहनीय भूमिका रही। ग्वालियर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात का राज खुल गया और आमजन में पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...