Skip to main content

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे
Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े
Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है।

यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच
मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास्ते में अकेली जाते हुए देखा, तो उनकी नियत बिगड़ गई, उन्होंने उसे उठा लिया था। वे उसे नजदीकी खेत में ले गए। तीनों ने उसके साथ गैंग रेप किया और उसे खेत में छोडक़र भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
समाज ने कहा- मानवता को किया शर्मसार, इसलिए बहिष्कार
अशोकनगर जिले में सामने आए इस मामले में कुशवाह समाज संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह कुशवाह, गुलाबसिंह कुशवाह सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। राजेंद्र कुशवाह ने मीडिया को बताया कि मानवता को शर्मसार करने का मामला है और बेहद निंदनीय कृत्य है। ऐसे जघन्य अपराधी किसी समाज के नहीं हो सकते। इसलिए समाज ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, इसलिए उन्हें कुशवाह समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है।

अब समाज का कोई भी व्यक्ति तीनों आरोपियों के परिवारों से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं रखेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम उस बेटी को न्याय दिलाने पुरजोर प्रयास करेंगे और पूरा कुशवाह समाज उस बेटी के साथ है। साथ ही सरकार और प्रशासन से मांग है कि इन अपराधियों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसे मामले फिर न हो सकें।

दिव्यांगों ने की आरोपियों को फांसी की मांग

minor Gang raped accused in jail: मूक-बधिर बच्ची से गैंग रेप करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे दिव्यांग, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन
नाबालिग पीड़िता मूक-बधिर है, इसलिए दिव्यांगों ने भी इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। मप्र विकलांग अधिकार मंच और बहुउद्देशीय विकलांग संगठन अधिकार मंच ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि मूक-बधिर नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।

उनका कहना है कि मानवता के दुश्मनों ने यह दुष्कृत्य किया है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दोनों संगठनों ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरनामसिंह, राजेंद्र ओझा, चंद्रभान, हीरालाल व दूसरे संगठन के सालकराम व आलमसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...