Skip to main content

अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गैग का किया पर्दाफाष,सड़क के किनारे खडे़ वाहनों(ट्रक) से करते थे डीजल चोरी

अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता
थाना कोतवाली एवं थाना कोतमा की टीम ने अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गैग का किया पर्दाफाष,
सड़क के किनारे खडे़ वाहनों(ट्रक) से करते थे डीजल चोरी
डीजल चोरी करने वाले 04 आरोपी थाना कोतवाली एवं कोतमा पुलिस की अभिरक्षा में व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन जप्त

दिनांक 10.10.2024 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान को पुलिस अधीक्षक सतना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना नागौद जिला सतना के अपराध क्र. 606/2024 धारा 303(2) बीएनएस में डीजल चोरी के आरोपी जिला अनूपपुर मंे विचरण कर रह है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोतमा एवं थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
जिस पर थाना कोतवाली की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी तिलकधारा राठौर पिता मुन्ना लाल राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी बर्री थाना कोतवाली जिला अनूपपुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन डस्टर वाहन क्रमांक एमपी 54 सीए 0448 को भी कोतमा कोतवाली के द्वारा जप्त किया गया है।
इसी अनुक्रम में थाना कोतमा की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डीजल लेने एवं बेचने वाले 01.शिवकुमार उर्फ कल्लू पिता बद्री प्रसाद जायसवाल उम्र 39 साल, 02. मोहम्मद शमीम पिता शान मोहम्मद उम्र 37 साल एवं 03. राजू केवट पिता रामाधार केवट उम्र 32 साल सभी निवासी राजनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 65 बीबी- 0965 को भी कोतमा पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देषन, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अरविंद जैन, उनि. प्रवीण साहू, प्रआर. महेन्द्र राठौर, शेख रषीद, रितेष सिंह एवं राजेष कवंर थाना कोतवाली अनूपपुर तथा थाना प्रभारी कोतमा निरी. सुन्द्रेष मरावी, प्रआर. रामखेलावन, दिनेष राठौर, आर. दिनेष किराड़े व सायबर सेल के आर. पंकज मिश्रा का सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...