Skip to main content

Posts

कोतमा विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोषणाओं पर अमल करने की मुख्यमंत्री से माँग - नागेन्द्रनाथ सिंह

कोतमा विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोषणाओं पर अमल करने की मुख्यमंत्री से माँग - नागेन्द्रनाथ सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन पर कोतमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा को मूर्त रूप देने की माँग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्रनाथ सिंह द्वारा की गई है। बिजुरी नगरपालिका चुनाव (2017) के समय मुख्यमंत्री जी द्वारा बिजुरी मे मंच से सार्वजनिक तौर पर घोषणा की गई थी कि बिजुरी मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा लेकिन आज तक उक्त घोषणा पर अमल नहीं किया गया है। कोतमा स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाने की जरूरत है इतनी बड़ी आबादी में एक सिविल अस्पताल नितान्त आवश्यक है , कोतमा क्षेत्र में केवल एक विशेषज्ञ डॉक्टर है जबकि कई विशेषज्ञ डाक्टरों के पद लंबे अर्से से रिक्त पड़े हैं, इसी तरह से नर्सिंग स्टाफ के पद भी रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री जी तत्काल प्रभाव से कोतमा मे सिविल अस्पताल प्रारंभ करें। बिजुरी, डोला, बनगवां, पौराधार नगरीय निकायों में पीने के पानी की भी...

मुख्यमंत्री के आगमन को आस भरी निगाहों से देख रहा जिला एवं कोयलांचल क्षेत्र, क्षेत्र से हो रहे लगातार पलायन को रोकना एक बड़ी चुनौती :- सुनील चौरसिया

मुख्यमंत्री के आगमन को आस भरी निगाहों से देख रहा जिला एवं कोयलांचल क्षेत्र क्षेत्र से हो रहे लगातार पलायन को रोकना एक बड़ी चुनौती :- सुनील चौरसिया  अनूपपुर- म.प्र.शासन के मुखिया मुख्यमंत्री का आगमन 9 अगस्त को अनूपपुर जिले में हो रहा है,मुख्यमंत्री जी का यह आगमन कई दृष्टिकोण से जिले की विकास में मील का पत्थर साबित होगा,इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कोयलांचल क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान नगर परिषद डूमर कछार के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद एवं अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री महोदय से पूर्व में कई बार मुलाकात कर और अब अनूपपुर जिले के आगमन पर पुनः विभिन्न मांगों को लेकर पत्र मेल के माध्यम से प्रेषित किया है साथ ही जिले में आगमन पर भी जिले/कोयलांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संबंध में मांग पत्र सौंप कर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प श्री चौरसिया ने लिया है । श्री चौरसिया ने अपने पत्र में उल्लेख करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई समस्याओं का निदान कराने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है,ताकि क...

अनूपपुर में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी_सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी लाडली बहना को नहीं मिला न्याय__मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के दिन ही लाडली बहना करेगी आत्मदाह__अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपपुर को सौंपा सूचना पत्र_

अनूपपुर में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी _सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी लाडली बहना को नहीं मिला न्याय_ _मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के दिन ही लाडली बहना करेगी आत्मदाह_ _अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपपुर को सौंपा सूचना पत्र_ अनूपपुर जिले के जिम्मेदार अधिकारियो ने सीएम हेल्पलाइन को मजाक बनाकर रख दिया है,किसी भी शिकायत को निराकरण करने की जगह जबरदस्ती शिकायतकर्ता को डरा धमकाकर शिकायत करने का दबाव बनाया जाता है,इसी का एक नमूना फिर जिले में देखने को मिला जहा एक महिला के द्वारा की गई शिकायत के मामले में सीएम हेल्पलाइन को ठेंगा दिखाते हुए अपनी मनमानी करते रहे।     जिला मुख्यालय अंतर्गत सामतपुर वार्ड नंबर 01 निवासी स्वरूपा सिंह राठौर पति ललन सिंह राठौर ने जिले के अधिकारियों और हल्का पटवारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ दिनांक 09.08.2023 को शिवमारुति मंदिर समतपुर तालाब के सामने समय 1.40 मिनट पर आत्मदाह की बात कही है। महिला ने बताया कि उसका भूमि संबंधी विवाद न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर एवं माननीय न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है,जिन आदेशो के विरुद्ध यह अपील विचाराधी...

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मुख्यमंत्री के स्वागत की की अपील

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मुख्यमंत्री के स्वागत की की अपील अनूपपुर । मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 9 अगस्त 2023 को अनूपपुर जिले के एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित लाडली बहना हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा निरंतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना तैयार की जा रही है साथ ही मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से अपील की गई है।  श्री पुरी के द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जा रही है इसी कड़ी में 7 अगस्त 2023 को अमरकंटक पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने अमरकंटक नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर अमरकंटक क्षेत्र से हितग्राही सम्मेलन म...

जनता की समस्या का हल मेरी प्रथम प्राथमिकता डॉ. राज,देवहरा संजय नगर अमलाई पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति में जल्द सुधार नहीं तो होगा जन आंदोलन।

जनता की समस्या का हल मेरी प्रथम प्राथमिकता डॉ. राज, देवहरा संजय नगर अमलाई पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति में जल्द सुधार नहीं तो होगा जन आंदोलन। रिपोर्ट राजकुमार विश्वकर्मा / 9179906610 अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत संचालित एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के द्वारा संचालित ओपन कास्ट के कोयला निकासी के कारण इस क्षेत्र की बसी आबादी के आवागमन को वर्षों से बाधित किया जा रहा है जिसके कारण देवहरा संजय नगर सकोला या अन्य ग्रामों का संपर्क सूत्र रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चिकित्सालय, व्यवसाय के लिए बाजारों से संपर्क का टूटना व अन्य सुविधाओं से जनता का संपर्क टूटा हुआ है सबसे महत्वपूर्ण संचालित विद्यालयों चाहे वह सेंट्रल स्कूल धनपुरी, एमजीएम, सवेरिया स्कूल अमलाई, कार्मेल कान्वेंट विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, ओ पी एम शिक्षण केंद्र अमलाई में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शिक्षा अध्ययन के लिए उबड़ खाबड़ और क्षतिग्रस्त मार्ग से होकर जाना पड़ता है खासकर बरसात के मौसम में झमाझम बारिश के कारण कई दिनों तक मार्ग बाधित भी रहता है। जिससे एसईसीएल कर्मचारियों विद्यार्थियों ग्रामीण जनों के साथ क्षेत्र ...

न बैठने की व्यवस्था, न ही बेहतर विद्यालय,मामा के विकास यात्रा पर शा. हाई.स्कूल बाड़ीखार मे लगा ग्रहण

न बैठने की व्यवस्था, न ही बेहतर विद्यालय,मामा के विकास यात्रा पर शा. हाई.स्कूल बाड़ीखार मे लगा ग्रहण अनूपपुर.जीवन कौशल उमंग शिक्षा के संबंध में कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र छात्राओं को मौखिक एवं लिखित रूप से समझाते हुए शिक्षक। प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह एवं शिक्षक तथा अतिथि शिक्षकों के के द्वारा बच्चों को उत्तम शिक्षा मिल सके इस प्रयास दी जा रही है शिक्षा बच्चों की बैठने की व्यवस्था ना होते हुए भी बच्चों के शिक्षा में किसी प्रकार की कमी ना हो बच्चे पढ़ाई के मामले में पीछे ना रह जाए अतिरिक्त क्लास लगा कर के कड़ी मेहनत से पढ़ाया जा रहा है,  प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारे यहां विद्यालय में किसी प्रकार से बच्चों के बैठने के लिए भवन नहीं है जिसमें बैठकर बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकें। कई बार हमने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया मौखिक एवं लिखित रूप से भी आवेदन किया पर आज दिनांक तक अतिरिक्त भवन विद्यालय के लिए शिवकृत नहीं किया गया जिन भवनों में हमने क्लास संचालित कर रहे हैं वह जर्जर स्थिति में है छतों से पानी भी टपक रहा है दीवारों में दरार फटे हुए...

सीटू के प्रयास से मजदूरों को मिली मदत, मोदी जी के गृह राज्य में प्रवासी मजदूरों का बेरहमी से की गई मारपीट ------------ जुगुल राठौर।

सीटू के प्रयास से मजदूरों को मिली मदत, मोदी जी के गृह राज्य में प्रवासी मजदूरों का बेरहमी से की गई मारपीट ------------ जुगुल राठौर। अनूपपुर.जैतहरी,संतलाल रौतेल पिता नंदलाल , सागर कोल पिता देवमणि कोल , गोपी कोल पिता ललन प्रसाद कोल, हरिओम राठौर पिता जगप्रसाद राठौर सभी निवासी ग्राम सेंदुरी, रोहित कुमार रौतेल पिता लल्लू कुमार रौतेल , करण कुमार महरा पिता रेवाराम निवासी ग्राम क्योंटार, प्रेमलाल पिता मुन्नालाल कोल चचाई बस्ती, गोविंद कोल पिता संतोष कोल सेंदुरी के साथ प्रबंधन कोर केविल प्रा लिमिटेड प्लांट नंबर 2333 D -2 मटोडा राजकोट गुजरात के 7-8 क्विंटल केविल चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी के साथ मारपीट किया गया। मजदूरों को इतना मारा गया कि हांथ पैर में सूजन और किसी का अंगूठा ही कार्य नही कर रहा है। आपको बता दें कि इनमें से अधिकतर मजदूर कोल जनजाति के आदिवासी मजदूर हैं ।जो गरीबी के कारण गांव, जिला एवं प्रदेश में काम नहीं मिलने के कारण अन्य राज्यों में रोज़ी रोटी के लिए पलायन करते हैं। लेकिन गुजरात माडल को देश में लागू करने का ढिंढोरा पीटने वाले भाजपाई एवं मोदी सरकार अपने...