Skip to main content

न बैठने की व्यवस्था, न ही बेहतर विद्यालय,मामा के विकास यात्रा पर शा. हाई.स्कूल बाड़ीखार मे लगा ग्रहण

न बैठने की व्यवस्था, न ही बेहतर विद्यालय,मामा के विकास यात्रा पर शा. हाई.स्कूल बाड़ीखार मे लगा ग्रहण

अनूपपुर.जीवन कौशल उमंग शिक्षा के संबंध में कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र छात्राओं को मौखिक एवं लिखित रूप से समझाते हुए शिक्षक।
प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह एवं शिक्षक तथा अतिथि शिक्षकों के के द्वारा बच्चों को उत्तम शिक्षा मिल सके इस प्रयास दी जा रही है शिक्षा बच्चों की बैठने की व्यवस्था ना होते हुए भी बच्चों के शिक्षा में किसी प्रकार की कमी ना हो बच्चे पढ़ाई के मामले में पीछे ना रह जाए अतिरिक्त क्लास लगा कर के कड़ी मेहनत से पढ़ाया जा रहा है, 
प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारे यहां विद्यालय में किसी प्रकार से बच्चों के बैठने के लिए भवन नहीं है जिसमें बैठकर बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकें।
कई बार हमने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया मौखिक एवं लिखित रूप से भी आवेदन किया पर आज दिनांक तक अतिरिक्त भवन विद्यालय के लिए शिवकृत नहीं किया गया जिन भवनों में हमने क्लास संचालित कर रहे हैं वह जर्जर स्थिति में है छतों से पानी भी टपक रहा है दीवारों में दरार फटे हुए हैं कभी भी कोई घटना घटित हो सकता है विद्यालय भवन होने के बावजूद भी सरकार के द्वारा नौवीं और दसवीं क्लास खुलवा दिया गया वहां बच्चों को पढ़ाने के लिए विषय संबंधित शिक्षक भी नहीं हैं। ना ही कोई चपरासी हैं फिर भी विद्यालय अच्छे से चले बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो इस उद्देश्य से अतिथि शिक्षकों के द्वारा विद्यालय संचालित करा रहे हैं जहां भवन वा बैठने की व्यवस्था ना होते हुए भी खंडहर में विद्यालय चल रहे हैं। 
अभी हाल में ही कक्षा आठवीं की छात्रा को सबसे विषैले सर्फ डंडा करायल काट दिया था जिसे तुरंत छेत्री हॉस्पिटल कोतमा में एडमिट कराया गया समय पर हॉस्पिटल पहुंच जाने से कक्षा आठवीं की छात्रा की जान बच सकी।पर आज दिनांक तक जिले के आला अधिकारी मौत के मुख से जीतकर की आई हुई उस छात्रा के हाल- तक जानना मुनासिब नहीं समझा,

बच्चों की बैठने की व्यवस्था भी है ,सुन्न
जहां सरकार के द्वारा छठवीं से आठवीं तक संचालित विद्यालय हैं उसी को 2017 में मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा किया गया जहां आठवीं तक विद्यालय हैं वहां नवमी और दशमी कर दिया जाएगा, व्यवस्था तो कर दिया गया पर माध्यमिक स्कूल बाड़ीखार भवन के साथ-साथ फर्नीचर तक की बैठने की व्यवस्था नहीं है जो अपने आप में प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है जहां सरकार विकास रूपी यात्रा निकाली हुई है विकास रूपी गंगा में माध्यमिक हाईस्कूल बाड़ीखार अछूता रहा है विकास यात्रा केवल चुनावी धृष्टता को प्रदर्शित करते हुए सरकार विकास यात्रा निकाली हुई है जो कोरे कागज में ही सिमट कर रह गई है।
ग्रामीण छात्रों के अभिभावक जनों के द्वारा भी लिखित रूप से मंत्री तथा सांसद एवं विधायकों को भवन के लिए पत्र लिखा पर नेताओं को ग्रामीण जनों की बात कान में जूं रेंगने जैसा लग रहा है चुनावी बेला में आकर के बड़े-बड़े वादे करते नेता,
5 साल मे अपने क्षेत्र के किए गए विकासों का झूठी रिपोर्ट सांसद व विधायक कैसे करेंगे पेश।
चुनाव के पहले क्षेत्र के जनता जनार्दन को अपने झूठी वादों पर मनाने के लिए सांसद व विधायकों के द्वारा फिर झूठी आश्वासन दिया जाएगा क्या जनता इनके झूठीं अश्वासन पर विश्वास करेगी चुनाव में जीतने के बाद 5 सालों मे कोई विकास नहीं किया क्षेत्र का आज तक सांसद व विधायक अपने वायदों को पूर्ण करने में असमर्थ रहे। जिससे जनता चुनाव में वोट न देने के लिए अब बना लिए हैं अपना मन।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।