जनता की समस्या का हल मेरी प्रथम प्राथमिकता डॉ. राज,देवहरा संजय नगर अमलाई पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति में जल्द सुधार नहीं तो होगा जन आंदोलन।
जनता की समस्या का हल मेरी प्रथम प्राथमिकता डॉ. राज,
रिपोर्ट राजकुमार विश्वकर्मा / 9179906610
अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत संचालित एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के द्वारा संचालित ओपन कास्ट के कोयला निकासी के कारण इस क्षेत्र की बसी आबादी के आवागमन को वर्षों से बाधित किया जा रहा है जिसके कारण देवहरा संजय नगर सकोला या अन्य ग्रामों का संपर्क सूत्र रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चिकित्सालय, व्यवसाय के लिए बाजारों से संपर्क का टूटना व अन्य सुविधाओं से जनता का संपर्क टूटा हुआ है सबसे महत्वपूर्ण संचालित विद्यालयों चाहे वह सेंट्रल स्कूल धनपुरी, एमजीएम, सवेरिया स्कूल अमलाई, कार्मेल कान्वेंट विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, ओ पी एम शिक्षण केंद्र अमलाई में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शिक्षा अध्ययन के लिए उबड़ खाबड़ और क्षतिग्रस्त मार्ग से होकर जाना पड़ता है खासकर बरसात के मौसम में झमाझम बारिश के कारण कई दिनों तक मार्ग बाधित भी रहता है। जिससे एसईसीएल कर्मचारियों विद्यार्थियों ग्रामीण जनों के साथ क्षेत्र की जनता को इस मार्ग से आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर नगर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी के द्वारा एसईसीएल और जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराते हुए सड़क की जर्जर स्थिति में सुधार किए जाने की मांग की है और कहा है कि जर्जर सड़क में आवागमन करने के कारण आए दिन यहां निवासरत आबादी और लोग सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं अगर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मिनी रत्न सोहागपुर क्षेत्र प्रबंधन के द्वारा 15 अगस्त के अंदर सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जाता है तो वह स्वयं और क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए विवस है।
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण करना मेरी सबसे पहले प्राथमिकता है क्योंकि इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पिता स्वर्गीय अशोक तिवारी जी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं और यहां के जनमानस के बीच राजनीतिक जीवन के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों अपनी सहभागिता को लेकर क्षेत्र की समस्याओं का बड़ी तत्परता के साथ त्वरित निदान करने के लिए जनता के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़कर आज हमारे बीच नहीं हैं किंतु मैं राज तिवारी उन्हीं के नक्शे कदम पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव इस क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के द्वारा ईर्ष्या द्वेष के साथ राजनैतिक विद्वेष पूर्ण भावना को लेकर अनर्गल दुष्प्रचार करते रहते हैं किंतु मैं अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं किंतु जिस प्रकार बरसात के समय में मेंढक टर्र टर्र करके पूरे वातावरण को हाला काम किया रहता है उसी प्रकार कुछ तथाकथित विघ्न संतोषी विकास विरोधी तत्व क्षेत्र के विकास में रोड़ा अटका ने के साथ अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए मेंढक की तरह कुछ समय के लिए टर्र टर्र करके चुप हो जाते हैं।
Comments
Post a Comment