Skip to main content

कोतमा विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोषणाओं पर अमल करने की मुख्यमंत्री से माँग - नागेन्द्रनाथ सिंह

कोतमा विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोषणाओं पर अमल करने की मुख्यमंत्री से माँग - नागेन्द्रनाथ सिंह
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन पर कोतमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा को मूर्त रूप देने की माँग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्रनाथ सिंह द्वारा की गई है।
बिजुरी नगरपालिका चुनाव (2017) के समय मुख्यमंत्री जी द्वारा बिजुरी मे मंच से सार्वजनिक तौर पर घोषणा की गई थी कि बिजुरी मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा लेकिन आज तक उक्त घोषणा पर अमल नहीं किया गया है।
कोतमा स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाने की जरूरत है इतनी बड़ी आबादी में एक सिविल अस्पताल नितान्त आवश्यक है , कोतमा क्षेत्र में केवल एक विशेषज्ञ डॉक्टर है जबकि कई विशेषज्ञ डाक्टरों के पद लंबे अर्से से रिक्त पड़े हैं, इसी तरह से नर्सिंग स्टाफ के पद भी रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री जी तत्काल प्रभाव से कोतमा मे सिविल अस्पताल प्रारंभ करें।
बिजुरी, डोला, बनगवां, पौराधार नगरीय निकायों में पीने के पानी की भीषण समस्या है उक्त नगरीय निकाय की जनता शुद्ध पीने के पानी के लिए परेशान है।इन निकायों में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित वाटर सप्लाई किया जाए।
कोतमा विधानसभा क्षेत्र के कृषक केवल एक फसल ही ले पाते हैं सिचाई की सुविधा नहीं है केवई नदी पर बांध बनाकर पानी की सप्लाई किसानों के खेत तक की जा सकती है अतः किसानों के खेत तक पानी पहुचाने की व्यवस्था बनाए। कोतमा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से आम जन जीवन त्रस्त है, बिजली सुचारू रूप से चालू करने के लिए बिजली विभाग को निर्देशित किया जाए।
2014 के लोकसभा चुनावों में हर खेत को पानी और हर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पानी देने का वादा भाजपा द्वारा किया गया था लेकिन 10 साल बीतने के बाद भी वादा अधुरा है।
कोतमा विधानसभा क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहा है। प्रतिवर्ष 02 करोड़ युवाओं को नौकरी की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई थी एवं राज्य सरकार द्वारा 1.5 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था लेकिन राज्य सरकार द्वारा आज तक भर्ती नही निकाला गया तो नौकरी कैसे मिलेगी।
राज्य सरकार द्वारा सभी भर्तियों मे धांधली बडे पैमाने पर हो रही है, कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी भर्ती प्रक्रिया में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
मुख्यमंत्री जी अपनी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाएं तो निश्चित रूप से कोतमा क्षेत्र को बुनियादी समस्याओं से निजात मिल सकेगा। 
रेलवे द्वारा जिले की जनता के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है आए दिन मनमाने तरीके से ट्रेन बंद कर दिया जाता है, अमृत भारत योजना में इस क्षेत्र के एक भी स्टेशन को शामिल नही किया गया है जबकि अनूपपुर, कोतमा और बिजुरी मुख्य रेलवे स्टेशन हैं।
क्षेत्र में कोयला खदान तो खुल रहे हैं लेकिन युवाओं को रोजगार के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा ठोस पहल नहीं किया जा रहा है, वर्षों से रोजगार के मामले ठंडे बस्ते में पडे हुए हैं।
अनूपपुर आगमन पर मुख्यमंत्री जी क्षेत्र को सौगात दे, घोषणाओं से आमजन ऊब चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।