Skip to main content

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मुख्यमंत्री के स्वागत की की अपील

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मुख्यमंत्री के स्वागत की की अपील
अनूपपुर । मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 9 अगस्त 2023 को अनूपपुर जिले के एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित लाडली बहना हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा निरंतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना तैयार की जा रही है साथ ही मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से अपील की गई है।
 श्री पुरी के द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जा रही है इसी कड़ी में 7 अगस्त 2023 को अमरकंटक पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने अमरकंटक नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर अमरकंटक क्षेत्र से हितग्राही सम्मेलन में लोगों के शामिल होने के लिए चर्चा की गई, इसके पश्चात नगर पालिका परिषद अनूपपुर सभागार में अनूपपुर एसडीएम दीपशिखा भगत मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनंत धुर्वे के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शिवरतन शर्मा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह जिला सहकोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा भाजपा नेता अशोक सोनी अनिल पटेल शैलेंद्र सिंह प्रवीण सिंह राजा तिवारी संजय चौधरी विजेंद्र चतुर्वेदी तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में अनूपपुर शहर के अंदर मुख्यमंत्री के रोड शो और उनके स्वागत को लेकर चर्चा की गई जिसमें विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किए जाने की योजना बनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों तथा सरकार के सभी पात्र हितग्राहियों आम जनमानस से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।