कोतमा विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोषणाओं पर अमल करने की मुख्यमंत्री से माँग - नागेन्द्रनाथ सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन पर कोतमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा को मूर्त रूप देने की माँग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्रनाथ सिंह द्वारा की गई है। बिजुरी नगरपालिका चुनाव (2017) के समय मुख्यमंत्री जी द्वारा बिजुरी मे मंच से सार्वजनिक तौर पर घोषणा की गई थी कि बिजुरी मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाएगा लेकिन आज तक उक्त घोषणा पर अमल नहीं किया गया है। कोतमा स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाने की जरूरत है इतनी बड़ी आबादी में एक सिविल अस्पताल नितान्त आवश्यक है , कोतमा क्षेत्र में केवल एक विशेषज्ञ डॉक्टर है जबकि कई विशेषज्ञ डाक्टरों के पद लंबे अर्से से रिक्त पड़े हैं, इसी तरह से नर्सिंग स्टाफ के पद भी रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री जी तत्काल प्रभाव से कोतमा मे सिविल अस्पताल प्रारंभ करें। बिजुरी, डोला, बनगवां, पौराधार नगरीय निकायों में पीने के पानी की भी...