Skip to main content

Posts

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पसान क्षेत्र में कैंप लगाकर किया गया शुभारंभ

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पसान क्षेत्र में कैंप लगाकर किया गया शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने हितग्राहियों से मुलाकात कर की बातचीत जमुना कोतमा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फार्म भरने का शुभारंभ 25 मार्च 2023 से नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 9 से किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव अंतोदय समिति के अध्यक्ष अजय द्विवेदी तथा वार्ड के पार्षद की गरिमामय उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के मार्गदर्शन में वार्ड में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया जहां पर वार्ड की पात्र महिलाओं ने पहुंचकर अपने आवेदन को दस्तावेजों के साथ भरते हुए योजना में नाम को सम्मिलित कराया ।नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया आज से प्रारंभ की गई है यह प्रक्रिया निरंतर प्रत्येक...

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटौरा की प्रसिद्ध देवी चंद्रिका माता की प्रतिमा नए मंदिर में पुनर्स्थापना

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटौरा की प्रसिद्ध देवी चंद्रिका माता की प्रतिमा नए मंदिर में पुनर्स्थापना कटनी ब्यूरो चीफ Lakhan vishwakarma विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटौरा की प्रसिद्ध देवी चंद्रिका माता की प्रतिमा नए मंदिर में पुनर्स्थापना संपूर्ण विधिविधान से संपन्न किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों धर्म प्रेमी जनता के साथ पूजन में लोकप्रिय विधायक संजय सतेन्द्र पाठक शामिल हुए बाण सागर डैम के निर्माण के बाद से चंद्रिका माता मंदिर बढ़े हुए जल भराव के कारण डूब गया था पिछले सालों में विधायक संजय पाठक द्वारा 10लाख रुपए देकर मंदिर नव निर्माण कराया गया है चंद्रिका माता धाम एवं क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणा विधायक ने की90करोड़ से होगा बरही नगर के बायपास का निर्माण कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि व क्षेत्रीय जनों की रही उपस्थित।।

देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये-नागेन्द्रनाथ सिंह

देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये -नागेन्द्रनाथ सिंह  जुमले बाजीगीरी में नेताओं से आगे निकल रहे है अधिकारी- विक्रमा सिंह बिजुरी । जिस विचार धारा के महौल से देश गुजर रहा है उन परिस्थितियों में आज के युवाओं को भारत के तीन वीर शहीदों का बलिदान उन्हें प्रेरणादायक होगी कि देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये । उक्ताश्य का वक्तव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्यि नागेन्द्रनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष-जिला पंचायत अनूपपुर ने बिजुरी कालरी के श्रमिक सदन में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में वीर शहीद सपुत भगत सिंह,सुखदेव ,राजगुरू के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा । इंटक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने कहा कि आज इन वीर सपूतों से हम मजदूर ,किसान वर्ग के नवजवानों को भी प्रेरणा लेना चाहिये कि जिस तरह अधिकारी वर्ग भी नेताओ के तरह जुमले बाजी के राह में नेताओं से आगे बढ़ गये है । सरकार से जनता को मिलने वाली सुविधाओं को व्यव्स्था से मिलकर हजम कर जा रहे है और फरियादी को ही दौडा कर थका देते है । हम ...

संयुक्त मोर्चा महिला एवम बाल विकास विभाग आशा ऊषा कार्यकर्ता सहायिका अनिश्चित कालीन अवकास धरना प्रदर्शन का 10 वा दिन

  मध्यप्रदेश शासन महिला विकास विभाग द्वारा प्रांरभ की गई लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर जोरशोर से तैयारियां शुरू की गई है इन तैयारियों के बीच महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन के जिम्मेदारी संभालने वाली और इसके माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए विभाग की योजनाओं का जमीन स्तर पर क्रियान्वयन करने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा आंगनबाडी केन्द्र की सहायिका अपने आठ सूत्रीय मांग को लेकर अनिनिश्चतकालीन हड़ताल का एलान करते हुए बुधवार १५ मार्च से धरने पर बैठ गई है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के अलावा अपनी मांगों को लेकर महिला बाल विकास विभाग सीडीपीओ और सुपरवाईजर भी अपने मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल पर है और इसके चलते महिला बाल विकास विभाग का सिस्टम बुरी तरह से इस समय कोलाप्स हो गया है।  संयुक्त मोर्चा महिला एवम बाल विकास विभाग आशा ऊषा कार्यकर्ता सहायिका अनिश्चित कालीन अवकास धरना प्रदर्शन का 10 वा दिन   अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं का विरोध प्र...

भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण अधूरा : रामनारायण कुररिया।

भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण अधूरा : रामनारायण कुररिया। शहीद-ए-आजम भगतसिंह के शहादत दिवस पर पंचायत भवन चोरभठी में सभा आयोजित । अनुपपुर/ मध्यप्रदेश/जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चोरभठी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुररिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह चाहते थे कि स्वतंत्र भारत में मानव के द्वारा मानव के शोषणविहीन समाज की स्थापना होनी चाहिये। भारत में ऊँच-नीच, जाति-धर्म, वेशभूषा, भाषा पर आधारित भेदभाव समाप्त होना चाहिये। वो एक ऐसे खुशहाल समाज को देखना चाहते थे जिसमें सभी समान रूप से आपसी भाईचारे के साथ व एक-दूसरे की मदद की भावना हो।                 कुररिया ने आगे बोलते हुये कहा कि आज केन्द्र शासित भाजपा की सरकार ने भगत सिंह के सपनों पर आघात किया है। जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। भेदभाव और छुआ-छूत की खाई को गहरा किया जा रहा है। ऐसे में संपूर्ण भारत के नागरिकों की जिम्मेदारी है...

भगतसिंह के शहादत दिवस पर आशाओं ने लिया आज 23 3 2023 हडताल जारी रखने का संकल्प आशा

अनूपपुर ः भगतसिंह के शहादत दिवस पर       आशाओं ने लिया आज 23 3 2023  हडताल जारी रखने का संकल्प  आशा, आशा सहयोगनी एकता यूनियन सीटू के नेतृत्व में आंदोलन का नवां दिन ः सीटू       केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अमानवीय शोषणा के खिलाफ, जीने लायक वेतन की मांग को लेकर आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज 23 मार्च को शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर " आशा ऊषा आशा सहयोगियों ने प्रदेश भर में न्यायपूर्ण वेतन मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.      इस दौरान आशा उषा आशा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश (सीटू ) ने प्रदेश भर की आशा उषा एवं पर्यवेक्षकों से अपने जिले में आंदोलन स्थल जिला चिकित्सालय के सामने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से "न्यायपूर्ण वेतन मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.      इस दौरान यूनियन की मालती सूर्या ने सभी आशा एवं पर्यवेक्षकों को संकल्प दिलाया. " इस दौरान आशा एवं पर्यवेक्षकों ने आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये अति महत्वपूर्ण काम...

सिरकुट पर्वत पर बसी हैं माता सुरकण्डा: वृक्षमित्र डॉ सोनी।

सिरकुट पर्वत पर बसी हैं माता सुरकण्डा: वृक्षमित्र डॉ सोनी। उत्तराखंड: टिहरी जनपद के ब्लाक जौनपुर कद्दूखाल से महज 2.5 किमी पैदल चलकर मातारानी सुरकण्डा के मंदिर तक पहुचा जा सकता हैं अब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए रोपवे (रज्जुमार्ग) की सुविधा भी की हैं। वैसे तो यहां मॉ के दर्शन के लिए सालभर लोग आते रहते हैं लेकिन नवरात्रों में इस मंदिर का विशेष महत्व है जो सच्ची श्रद्धा से आते हैं उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।       सुरकण्डा मातारानी के दर्शन करने पहुंचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं जहां प्रकृति की अनोखी छटा पहाड़ो में देखने को मिलती हैं वही इन हसीन वादियों में मातारानी बसी हैं ताकि लोग मातारानी के दर्शन के साथ इन खूबसूरत स्थानों का लुत्फ ले सके। पौराणिक मान्यता है कि राजा दक्ष प्रजापति की बेटी सती थी उनका विवाह शिव भगवान से हुआ एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया जहां पर सभी राजा महाराजाओं को बुलाया गया और उस यज्ञ में शिवजी को नही बुलाया। जैसी ही सती को इसकी सूचना मिली तो वह अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई, सती ने शिव को यज्ञ में...