Skip to main content

भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण अधूरा : रामनारायण कुररिया।

भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण अधूरा : रामनारायण कुररिया।
शहीद-ए-आजम भगतसिंह के शहादत दिवस पर पंचायत भवन चोरभठी में सभा आयोजित ।

अनुपपुर/ मध्यप्रदेश/जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चोरभठी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुररिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह चाहते थे कि स्वतंत्र भारत में मानव के द्वारा मानव के शोषणविहीन समाज की स्थापना होनी चाहिये। भारत में ऊँच-नीच, जाति-धर्म, वेशभूषा, भाषा पर आधारित भेदभाव समाप्त होना चाहिये। वो एक ऐसे खुशहाल समाज को देखना चाहते थे जिसमें सभी समान रूप से आपसी भाईचारे के साथ व एक-दूसरे की मदद की भावना हो। 
               कुररिया ने आगे बोलते हुये कहा कि आज केन्द्र शासित भाजपा की सरकार ने भगत सिंह के सपनों पर आघात किया है। जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। भेदभाव और छुआ-छूत की खाई को गहरा किया जा रहा है। ऐसे में संपूर्ण भारत के नागरिकों की जिम्मेदारी है कि भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिये उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचायें और संघर्षों को तेज करें, तो निश्चित तौर पर उनके अधूरे सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने 5 अप्रैल को दिल्ली में किसान एवं मजदूरों का होने वाले प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने अपील किया। 

   सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोरभठी के सरपंच लोकनाथ रौतेल ने किया। 
सभा को नौजवान नेता कमलेश सिंह राठौर, अधिवक्ता संघ जैतहरी के पूर्व अध्यक्ष होरिल यादव, एवं संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर, उपसरपंच दयाराम राठौर एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तहसील समिति जैतहरी के सचिव ओमप्रकाश राठौर सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। 
अध्यक्षीय उद्बोधन में सरपंच लोकनाथ रौतेल ने कहा कि सहीदो के सहादत को अनर्थ नहीं जाने देंगे। एकता के सूत्र में बंध कर डटकर मुकाबला करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि दिल्ली रैली के लिए जिला अनूपपुर से किसान एवं मजदूर तीन अप्रैल को अनूपपुर रेलवे स्टेशन से हजारों के तादाद में रवाना होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।