Skip to main content

सिरकुट पर्वत पर बसी हैं माता सुरकण्डा: वृक्षमित्र डॉ सोनी।

सिरकुट पर्वत पर बसी हैं माता सुरकण्डा: वृक्षमित्र डॉ सोनी।
उत्तराखंड: टिहरी जनपद के ब्लाक जौनपुर कद्दूखाल से महज 2.5 किमी पैदल चलकर मातारानी सुरकण्डा के मंदिर तक पहुचा जा सकता हैं अब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए रोपवे (रज्जुमार्ग) की सुविधा भी की हैं। वैसे तो यहां मॉ के दर्शन के लिए सालभर लोग आते रहते हैं लेकिन नवरात्रों में इस मंदिर का विशेष महत्व है जो सच्ची श्रद्धा से आते हैं उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
      सुरकण्डा मातारानी के दर्शन करने पहुंचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं जहां प्रकृति की अनोखी छटा पहाड़ो में देखने को मिलती हैं वही इन हसीन वादियों में मातारानी बसी हैं ताकि लोग मातारानी के दर्शन के साथ इन खूबसूरत स्थानों का लुत्फ ले सके। पौराणिक मान्यता है कि राजा दक्ष प्रजापति की बेटी सती थी उनका विवाह शिव भगवान से हुआ एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया जहां पर सभी राजा महाराजाओं को बुलाया गया और उस यज्ञ में शिवजी को नही बुलाया। जैसी ही सती को इसकी सूचना मिली तो वह अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई, सती ने शिव को यज्ञ में ना बुलाना अपने पति का अपमान समझा। कहा जाता है माता सती ने यज्ञकुंड में अपनी आहुति देते हुए अपना देह त्याग दिया जब यह सूचना शिव को मिला तो वे वहां पहुंच कर सती के मृत शरीर को भ्रमण पर निकल गए, शिव के इस रौद्ररूप को देखकर सभी भगवान चिंतन हो गए तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के मृत शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए जो टुकड़ा जहां गिरा उस स्थान को सिद्ध पीठ के नाम से जाना जाता हैं। डॉ सोनी कहते हैं सिरकुट पर्वत पर सती का सिर गिरा इस लिए इस स्थान का नाम सुरकण्डा पड़ा जहां माता सती की सिर की पूजा की जाती हैं।
        किरन सोनी कहती हैं इस मंदिर की अपनी विशेष महत्व हैं नवरात्रों में उत्तराखंड ही नही कई राज्यों से लोग मंदिर में माता सुरकण्डा के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की प्रार्थना माता सुरकण्डा से करते हैं।
     पूजारी सोहन लाल लेखवार कहते हैं जो यहां पर ढोल बजता हैं वह एक अनोखी अनुभूति देती हैं और इस ढोल के थाप से माता का आह्वान किया किया जाता हैं। ढाई किमी की पैदल चढ़ाई चलकर मंदिर में भक्तगण कब पहुचते इसका पता ही नही चकता हैं यहां पहुचकर श्रद्धालु सकून महसूस करते हैं यही मातारानी की भक्ति व शक्ति है। त्रिलोक सिंह नकोटी, योगेश्वर उनियाल, शीशराम उनियाल, ढोलवादक सुरेश दास, देबदास, मध्यप्रदेश से विवेक पटेल, नेत्रराम लोधी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।