Skip to main content

देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये-नागेन्द्रनाथ सिंह

देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये
-नागेन्द्रनाथ सिंह
 जुमले बाजीगीरी में नेताओं से आगे निकल रहे है अधिकारी- विक्रमा सिंह
बिजुरी । जिस विचार धारा के महौल से देश गुजर रहा है उन परिस्थितियों में आज के युवाओं को भारत के तीन वीर शहीदों का बलिदान उन्हें प्रेरणादायक होगी कि देश के सम्मान और स्वभिमान से समझौता कभी नही करना चाहिये । उक्ताश्य का वक्तव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्यि नागेन्द्रनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष-जिला पंचायत अनूपपुर ने बिजुरी कालरी के श्रमिक सदन में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में वीर शहीद सपुत भगत सिंह,सुखदेव ,राजगुरू के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा । इंटक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह ने कहा कि आज इन वीर सपूतों से हम मजदूर ,किसान वर्ग के नवजवानों को भी प्रेरणा लेना चाहिये कि जिस तरह अधिकारी वर्ग भी नेताओ के तरह जुमले बाजी के राह में नेताओं से आगे बढ़ गये है । सरकार से जनता को मिलने वाली सुविधाओं को व्यव्स्था से मिलकर हजम कर जा रहे है और फरियादी को ही दौडा कर थका देते है । हम एक जुट हो अपने अधिकारो के लिये लडना होगा । आगे सम्बोधन में प्रेमनारायण तिवारी जेसीसी बिजुरी,ं ने कहा कि जनता के हको के लिये हमें विधान सभा स्तर पर एक ईमानदर नेता की आवश्यकता है । जो आज काम कर रहे है उनका रंग जनता देख चुकी है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर के तिवारी (इंटक के क्षेत्रीय सेफटी बोर्ड सदस्य ) ने कहा कि हमें आगे मिल कर एक साथ सलने की आवश्यकता है । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील तिवारी ने किया । इस कार्यक्रम में बालेन्द्र ंिसह जेसीसी बहेराबाध कालरी ,मुसाफिर शर्मा, राकेश पाल, आसु चतुवेर्दी ,अजय पाठक,तेजभान सिंह,अकाश तिवारी , अशोक तिवारी, आर.के. मिश्रा,शंखधर त्रिपाठी, चन्द्रीका कुमार, भुपेन्द्र ,भरत कुमार, प्रेमलाल पनिका, सत्य कुतार साहू,सुशील तिवारी, सुनील चौरसिया,रामशरण कुमार, ललन सिंह अकेला, सोनू सिंह ,समेश कुमार यादव ,टीकाराम यादव,दशरथ कुमार,रजनीश पाण्डेय आदि शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...