Skip to main content

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पसान क्षेत्र में कैंप लगाकर किया गया शुभारंभ

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पसान क्षेत्र में कैंप लगाकर किया गया शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने हितग्राहियों से मुलाकात कर की बातचीत


जमुना कोतमा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फार्म भरने का शुभारंभ 25 मार्च 2023 से नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 9 से किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव अंतोदय समिति के अध्यक्ष अजय द्विवेदी तथा वार्ड के पार्षद की गरिमामय उपस्थिति रही।
नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के मार्गदर्शन में वार्ड में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया जहां पर वार्ड की पात्र महिलाओं ने पहुंचकर अपने आवेदन को दस्तावेजों के साथ भरते हुए योजना में नाम को सम्मिलित कराया ।नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया आज से प्रारंभ की गई है यह प्रक्रिया निरंतर प्रत्येक वार्ड में चलती रहेगी कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित नहीं रहेगा चिन्हित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही महिलाओं को लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा । श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य इस योजना का शुभारंभ किया गया है इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ₹1000 प्रतिमाह महिलाओं के खाते में भुगतान किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।