Skip to main content

Posts

रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने बिजली आन्दोलन 297वा दिन धरना जारी

रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने बिजली आन्दोलन 297वा दिन धरना जारी मध्य प्रदेश में विद्युत विभाग की लूट के विरोध में,विद्युत अधिकारियों पर एफ आई आर की मांग लेकर आप जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा एडवोकेट का अनशन जारी,समर्थन में समाजसेवी विष्णुकांत विश्वकर्मा,महेश बंसल, डा.तोषण सिंह,एड.कुलदीप सिंह,एड.मिथिलेश यादव,ओंकार कुशवाहा,राजेंद्र कुमार चौरसिया,राजेश कुमार चतुर्वेदी,रामशरण सोनी,प्रकाश श्रीवास्तव,दुर्गेश तिवारी,राम लखन पांडेय,प्रसन्न पटेल,ब्रज गोपाल मिश्रा,आदि लोग धरना स्थल में उपस्थित हुए lयह धरना आम जन की आवाज बन चुका है।

रेत से भरे ट्रक के ऊपर मिली लाश, ट्रक के ड्राईवर की लाश होने की आशंका? हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी अनूपपुर पुलिस

रेत से भरे ट्रक के ऊपर मिली लाश, ट्रक के ड्राईवर की लाश होने की आशंका? हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी अनूपपुर पुलिस  अनूपपुर / 29 सितंबर जिला मुख्यालय से महज 6 किलो मीटर दूर अमरकंटक मुख्य मार्ग में सनसनीखेज मामला सामने आया जहा सड़क किनारे रेत से भरे खड़े ट्रक के ऊपर एक व्यक्ति की लाश मिली , कई घंटो बाद जब ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की तो पाया की ट्रक के ऊपर लाश है और कई घंटो तक ट्रक सड़क की किनारे खड़ा था लोग को शक हुआ तब वहां के ग्रामीणों ने उसकी जांच की , जानकारी सामने आई की जो लाश है उसी ट्रक ड्राइवर की है जिसका नाम मोहन उइके ग्राम जमुडी का बताया जा रहा है। बेरीबंध स्थित रेत यार्ड से सुबह 8:00 बजे गाड़ी नंबर mp 65 ga 0483 रेत लेकर निकली उसके बाद यार्ड से कुछ ही दूरी पर कुछ समय बाद यह ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हो गया और लोगों को शक हुआ तब उसकी जांच की ।परिजनों को शाम के 4:00 बजे जानकारी हुई लास होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद पोलिस को तत्काल सूचना दी गई पर लगभग 6 बजे तहसीलदार के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद हुआ और प्रथम दृष्टि अभी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार न...

जनता को चहुंओर निचोड़कर बर्बाद कर देना चाहता है मोदी सरकार ------- जुगुल राठौर।

जनता को चहुंओर निचोड़कर बर्बाद कर देना चाहता है मोदी सरकार ------- जुगुल राठौर। जैतहरी ,दिनांक 28 सितंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर से इटारसी तक का कर्नाटक एक्सप्रेस से सफ़र करने का अवसर प्राप्त हुआ। सफ़र से अहसास हुआ कि सरकार के सामने मानव जीवन का कोई कद्र नहीं है। यात्रियों का हालत देख कर कोई भी व्यक्ति अंदाजा लगा सकता था कि इस देश में कायदे कानून नाम का कोई चीज नहीं बचा है। तभी तो आरक्षित भोगी में सीट को छोड़कर सैकड़ों के तादाद में बच्चे, महिला, बुजुर्ग नीचे बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। जिस अव्यवस्था से मुझे भी सफ़र करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्रियों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि विगत एक माह से अधिक दिनों से आरक्षण का टिकिट लिए यात्री ट्रेन के डिब्बे के नीचे सतह पर लेट कर यात्रा कर रहा है । उसका आरक्षित सीट कन्फर्म नहीं हुआ और वह अपने परिवार सहित डिब्बे के निचले सतह चादर डालकर लेटे सफ़र कर रहा है। उक्त जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि मोदी सरकार जनता को सुविधा देने के बजाय जनता से ज़्यादा से ...

शहडोल सम्भाग की एक मात्र अनारक्षित सीट कोतमा के लिए ब्राह्मण एवं सवर्ण उम्मीदवार बीजेपी की प्राथमिकता नहीं : चैतन्य मिश्रा

शहडोल सम्भाग की एक मात्र अनारक्षित सीट कोतमा के लिए ब्राह्मण एवं सवर्ण उम्मीदवार बीजेपी की प्राथमिकता नहीं : चैतन्य मिश्रा अनूपपुर /भारतीय जनता पार्टी पर वोटरों के बीच हिंदू-मुसलमान ध्रुवीकरण कराने का आरोप लंबे समय से लगता रहा है, जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट न देने में भी साफ दिखता है. लेकिन मप्र के मौजूदा विधानसभा चुनावों में शहडोल संभाग के जातिवार प्रतिनिधित्व के मामले में लगता है पार्टी ने आखिरकार अपनी पुरानी गलतियों की ओर ध्यान दिया है. हालांकि काफी कुछ करना बाकी है.शहडोल संभाग के लगभग पांच लाख ब्राह्मण मतदाता जब से भाजपा में गए ,भाजपा जीतती गई और ब्राह्मण लगातार रसातल में समाते गए आज स्थिति यह है कि कभी विंध्यप्रदेश के शान प्रथम मुख्यमंत्री पंडित शम्भूनाथ शुक्ला के समर्थक मतदाता राजनीतिक शून्यता के गाल में समा गए।शहडोल सम्भाग की इकलौती अनारक्षित सीट कोतमा में जैसे ही भाजपा ने टिकट की घोषणा की ये बात बिलकुल प्रमाणित हो गया। ये चौथा विधानसभा चुनाव है कोतमा विधानसभा के अनारक्षित होने पर जब भाजपा ने सवर्णो को नजर अंदाज किया है और ये ...

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर विमला समिति ने किया बृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर विमला समिति ने किया बृक्षारोपण सतना..समाजसेवी संस्था विमला यूथ पावर ग्रीन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन समिति के सदस्यों द्वारा वर्ल्ड इन्वार्यमेंट हेल्थ डे’ पर्यावरण द्वारा चलाई जा रही मुहिम आओ मिलकर पेड़ लगाएं अभियान मे समस्त सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यंकटेश मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें। प्रकृति का शोषण करने से बचें। स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन के लिए पर्यावरण को बचाएं। मुख्य रूप से सचिव आशीष गुप्ता,सक्रिय सदस्य विवेक गुप्ता एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

अधिक से अधिक कार्यकर्ता महाकुंभ मे हो शामिल :-चौरसिया

अधिक से अधिक कार्यकर्ता महाकुंभ मे हो शामिल :-चौरसिया डूमरकछार/पौराधार - 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी के जन्म जयंती अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान मे कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है,यह महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। प्रधानमंत्री जी के के भोपाल आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जोर-शोर से तैयारिया चल रही है, इसी क्रम में नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया ने भाजपा पार्टी,विभिन्न मोर्चो एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भोपाल पहुँचकर देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री का उद्बोधन एवं संबोधन को सुनकर ऊर्जा प्राप्त कर उस ऊर्जा का समाज और देशहित में उपयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

धनपुरी गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में

धनपुरी गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में अनूपपुर/22/सितंबर/कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां के धनपुरी गांव में गुरुवार की दोपहर पति ने धारदार हथियार से घर के अंदर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया घटना की जानकारी मृतिका की दो बच्चियों के स्कूल से घर आने पर देखने पर पता चलने बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने देर शाम ही मृतिका के शव का पंचनामा कर शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के फ्रीजर में रखवा कर शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों की टीम से पी,एम,की कार्रवाई कराते हुये परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की वही हत्या करने के बाद से पति फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां के ग्राम धनपुरी में 45 वर्षीय लेखन बाई पति समयलाल बैगा जो चटुवा गांव में रहते रहे हैं,पिछले दो माह से तबीयत खराब होने के कारण अपने मायके में बड़े पिता धनुषधारी बैगा के यहां रह रहे थे गुरुवार की दोपहर सुबह मृतिका की दो पुत्री प्रतिदिन की तरह विद्यालय गयी रही साम को घर आने पर...