Skip to main content

धनपुरी गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में

धनपुरी गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर हुआ फरार, पुलिस जुटी जांच में
अनूपपुर/22/सितंबर/कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां के धनपुरी गांव में गुरुवार की दोपहर पति ने धारदार हथियार से घर के अंदर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया घटना की जानकारी मृतिका की दो बच्चियों के स्कूल से घर आने पर देखने पर पता चलने बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने देर शाम ही मृतिका के शव का पंचनामा कर शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के फ्रीजर में रखवा कर शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों की टीम से पी,एम,की कार्रवाई कराते हुये परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की वही हत्या करने के बाद से पति फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है।
 इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां के ग्राम धनपुरी में 45 वर्षीय लेखन बाई पति समयलाल बैगा जो चटुवा गांव में रहते रहे हैं,पिछले दो माह से तबीयत खराब होने के कारण अपने मायके में बड़े पिता धनुषधारी बैगा के यहां रह रहे थे गुरुवार की दोपहर सुबह मृतिका की दो पुत्री प्रतिदिन की तरह विद्यालय गयी रही साम को घर आने पर घर के अन्दर खटिया में मां लेखनबाई मृत स्थिति में पड़ी देखा जिसके शरीर में कई जगह चोट तथा खून निकल कर चारों तरफ गिर पड़ा है जिसकी जानकारी बच्चों ने नाना एवं अन्य को दी तब मृतिका के पिता एवं आस-पड़ोस के लोग घटना स्थल को देखकर ग्राम पंचायत के सरपंच संजय गौंटिया को जानकारी दिए जाने पर सरपंच द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर में थाना प्रभारी को घटना के संबंध में अवगत कराया जिस पर थाना प्रभारी अनूपपुर निरीक्षक अमर वर्मा पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे इस बीच घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपी अनूपपुर के पहुंचने पर देर शाम परिजनों की उपस्थिति में मृतिका का के शव का पंचनामा कर शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के शव वाहन से लाकर अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखाया गया घटना के बाद से आरोपी पति देर रात तक फरार रहा है,पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहा है,जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है वहीं शुक्रवार की सुबह जिला चिकित्सालय के डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर हत्या के आरोपी पति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
 रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...