Skip to main content

शहडोल सम्भाग की एक मात्र अनारक्षित सीट कोतमा के लिए ब्राह्मण एवं सवर्ण उम्मीदवार बीजेपी की प्राथमिकता नहीं : चैतन्य मिश्रा

शहडोल सम्भाग की एक मात्र अनारक्षित सीट कोतमा के लिए ब्राह्मण एवं सवर्ण उम्मीदवार बीजेपी की प्राथमिकता नहीं : चैतन्य मिश्रा

अनूपपुर /भारतीय जनता पार्टी पर वोटरों के बीच हिंदू-मुसलमान ध्रुवीकरण कराने का आरोप लंबे समय से लगता रहा है, जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट न देने में भी साफ दिखता है. लेकिन मप्र के मौजूदा विधानसभा चुनावों में शहडोल संभाग के जातिवार प्रतिनिधित्व के मामले में लगता है पार्टी ने आखिरकार अपनी पुरानी गलतियों की ओर ध्यान दिया है. हालांकि काफी कुछ करना बाकी है.शहडोल संभाग के लगभग पांच लाख ब्राह्मण मतदाता जब से भाजपा में गए ,भाजपा जीतती गई और ब्राह्मण लगातार रसातल में समाते गए आज स्थिति यह है कि कभी विंध्यप्रदेश के शान प्रथम मुख्यमंत्री पंडित शम्भूनाथ शुक्ला के समर्थक मतदाता राजनीतिक शून्यता के गाल में समा गए।शहडोल सम्भाग की इकलौती अनारक्षित सीट कोतमा में जैसे ही भाजपा ने टिकट की घोषणा की ये बात बिलकुल प्रमाणित हो गया। ये चौथा विधानसभा चुनाव है कोतमा विधानसभा के अनारक्षित होने पर जब भाजपा ने सवर्णो को नजर अंदाज किया है और ये बात आग की तरह सुलग रही है पूरे संभाग के सवर्ण मतदाताओं में कि आज संभाग में ऐसा कोई विधानसभा नही जहा बिना सवर्ण मतों के भाजपा एक भी सीट जीत सके, फिर भी लगातार शिवराज की भाजपा ब्राह्मणों को हासिए पर लाने की कोशिश में सफल हुए हैं।पिछला चुनाव हारे हुए अपने खास व्यक्ति को कोतमा से तीसरी बार टिकट दिलाकर संभाग की सारी सीट दांव पर लगा चुकी हैं।शहडोल लोकसभा आदिवासी है इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है की संभाग बिना सवर्णों के आगे बढ़ जाएगा।कभी संभाग में तीन सीट मुक्त हुआ करती थी और शंभूनाथ शुक्ला , रामकिशोर शुक्ला, लवकेश सिंह, लल्लू सिंह ,छोटेलाल सरावगी ,संभाग के पहचान हुआ करते थे।परंतु जब से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए भाजपा में धीरे धीरे सवर्ण हाशिए पर चले गए।आज संभाग में एक भी नगर परिषद का अध्यक्ष तक सवर्ण समाज का नही है। ये बात आज के युवाओं में आग की तरह सुलग रहा है कि शिवराज सिंह चौहान शहडोल संभाग के सवर्ण मतदाताओं को इतना भेदभाव आखिर क्यों कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...