रेत से भरे ट्रक के ऊपर मिली लाश, ट्रक के ड्राईवर की लाश होने की आशंका? हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी अनूपपुर पुलिस
रेत से भरे ट्रक के ऊपर मिली लाश, ट्रक के ड्राईवर की लाश होने की आशंका?
हत्या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी अनूपपुर पुलिस
अनूपपुर / 29 सितंबर जिला मुख्यालय से महज 6 किलो मीटर दूर अमरकंटक मुख्य मार्ग में सनसनीखेज मामला सामने आया जहा सड़क किनारे रेत से भरे खड़े ट्रक के ऊपर एक व्यक्ति की लाश मिली , कई घंटो बाद जब ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की तो पाया की ट्रक के ऊपर लाश है और कई घंटो तक ट्रक सड़क की किनारे खड़ा था लोग को शक हुआ तब वहां के ग्रामीणों ने उसकी जांच की , जानकारी सामने आई की जो लाश है उसी ट्रक ड्राइवर की है जिसका नाम मोहन उइके ग्राम जमुडी का बताया जा रहा है।
बेरीबंध स्थित रेत यार्ड से सुबह 8:00 बजे गाड़ी नंबर mp 65 ga 0483 रेत लेकर निकली उसके बाद यार्ड से कुछ ही दूरी पर कुछ समय बाद यह ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हो गया और लोगों को शक हुआ तब उसकी जांच की ।परिजनों को शाम के 4:00 बजे जानकारी हुई लास होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद पोलिस को तत्काल सूचना दी गई पर लगभग 6 बजे तहसीलदार के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद हुआ और प्रथम दृष्टि अभी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं जांच उपरांत यह तय होगा यह हत्या है या आत्महत्या। लेकिन लगातार परिजन शक कर रहे हैं कि यह हत्या है और हत्या के एंगल से ही पुलिस जांच करे ।
Comments
Post a Comment