युवतियों के कौमार्य तथा गर्भ परीक्षण कराने की बेहूदगी महिलाओं के अपमान की पराकाष्ठा ; जमस अनूपपुर स्वयंभू मामा के राज में वह हो रहा है जो कंस और शकुनी जैसे मामाओ ने भी नहीं किया | भांजियों का कौमार्य परीक्षण कर उन्हें जलील तथा बेइज्जत किया जा रहा है | जनवादी महिला समिति ने इस तरह की कार्यवाही को घोर आपत्तिजनक माना है | जैसी कि खबर आयी है मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी में 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 219 कन्याओं का विवाह समारोह का कार्यक्रम होना था लेकिन समारोह से ठीक पहले आवेदन प्रस्तुत करने वाली युवतियों का कौमार्य परीक्षण व गर्भ परीक्षण कराया गया | एक युवती का टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उसका फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिया गया । जनवादी महिला समिति मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना योजना की पात्र युवतियों को इस प्रकार बेइज्जत किये जाने की गंदी मानसिकता का घोर विरोध किया है | जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के अध्यक्ष पार्वती राठौर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफ महिलाओं के सम्मान करने की बात करती...