Skip to main content

भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख रुपए आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख रुपए  आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत
अनूपपुर । भगवान परशुराम जिन्हें सब उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जानते है।गत वर्ष भगवान परशुराम जंयती के अवसर पर जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा निवेदन पर लोकप्रिय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ के द्वारा भगवान परशुराम के नाम एक धर्मशाला बनाने का घोषणा की थी जिसको इस वर्ष भगवान परशुराम की जयंती पर भूमि पूजन करते हुए भवन हेतु दस लाख रुपए की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि उनका शास्त्र एक फरसा था जो की महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। भगवान परशुराम त्रेता युग के ऋषि थे।जो की विष्णु भगवान् के अवतार थे।परशुराम जयंती का पर्व ज्यादातर ब्राह्मण और हिंदू धर्म के लोगो द्वारा बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है।उन्होंने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने राजेंद्रग्राम में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया एवं अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए क्षेत्र की जनता की सुख,समृद्धि हेतु भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की।ब्राह्मण समाज ने विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को का साल श्रीफल देकर सम्मान किया।वही ब्राह्मण समाज की मांग पर पुष्पराजगढ़ विधायक ने अपने विधायक निधि से भगवान परशुराम जी के नाम पर धर्मशाला बनाए जाने के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से दिए जाने की घोषणा की।एवं साथ ही उन्होंने राजेंद्रग्राम में सर्व-सुविधा युक्त भगवान परशुराम धर्मशाला के निर्माण कराए जाने का भूमि पूजन भी अपने कर कमलों द्वारा किया।जिसका ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया।     
 , जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने बताया कि अमरकंटक पर्यटन स्थल है राजेंद्रग्राम में भगवान परशुराम भवन बन जाने से एक और जहां समाज के कार्यों में उसका उपयोग होगा वही सामूहिक उपनयन संस्कार, सामूहिक कन्या विवाह, नर्मदा परिक्रमा में आए हुए साधु संतों को ठहरने की व्यवस्था आदि में परशुराम भवन का उपयोग किया जा सकेगा।भगवान परशुराम के नाम से परशुराम भवन बनने की घोषणा से जिले के ब्राह्मण समाज के द्वारा विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ब्राह्मण समाज ने कहा कि पुष्पराजगढ़ विधायक हमेशा सर्व धर्म समाज की उन्नति एवं एवं प्रगति की सोच रखते है। उन्होंने विधायक जी को आशीर्वाद दिया कि वह उत्तरोत्तर आगे बढ़े एवं जनता की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दें। अमरकंटक यात्रा में आए हुए विप्र बंधुओं को रुकने ठहरने की सुविधाजनक स्थल प्राप्त हो जाएगा। पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम के नाम से भवन बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया है एवं विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी जिला कांग्रेश के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा, आशीष त्रिपाठी, एडवोकेट बृजेंद्र पंत ,विनोद पांडे, विद्याधर पांडे, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, रामनारायण द्विवेदी, एडवोकेट चंद्रभूषण त्रिपाठी,दिनेश मिश्रा, सुजीत मिश्रा, बाबूलाल पाठक, मनोज द्विवेदी, राकेश शर्मा,सीता शरण मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, राकेश गौतम, किशन मिश्रा, शशांक मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा,अजय मिश्रा,मुकेश मिश्रा, अमित शुक्ला,राजेश शुक्ला,रामजी मिश्रा,धर्मेंद्र कांत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा कोतमा, संदीप गर्ग,आदि लोगो ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।