Skip to main content

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता , जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के प्रयास से भाजपा में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता 
जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के प्रयास से भाजपा में हुए शामिल
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 21 अप्रैल 2023 को जैतहरी मंडल के ग्राम पंचायत कुकुरगोडा एवं ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा अपने निज निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। दोनों ग्राम पंचायत के सरपंचों को भाजपा में शामिल कराने के पीछे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह एवं भाजपा मंडल जैतहरी के अध्यक्ष दिनेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही जिनके प्रयास से ग्राम कुकुरगोड़ा के सरपंच भारत सिंह ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच राय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जैतहरी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है संगठन के सभी करणी कार्यों को करते हुए संगठन विस्तार की दृष्टि से पार्टी में नए लोगों को शामिल करने का कार्य भी जैतहरी मंडल में किया जा रहा है और इसी कड़ी में दो ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भाजपा में शामिल करने का कार्य किया गया है। ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र में मजबूत होगी और इसका फायदा आगामी होने वाले चुनाव में भी पार्टी को मिलेगा ,सदस्यता ग्रहण करने के दौरान जैतहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर संधू केवट , जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी , सिवनी सरपंच नत्थू कोल , पंच दिनेश भाई, छाता पटपर सरपंच गजरूप सिंह , वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता , तथा जैतहरी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई.

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...