Skip to main content

युवतियों के कौमार्य तथा गर्भ परीक्षण कराने की बेहूदगी महिलाओं के अपमान की पराकाष्ठा ; जमस

युवतियों के कौमार्य तथा गर्भ परीक्षण कराने की बेहूदगी महिलाओं के अपमान की पराकाष्ठा ; जमस

अनूपपुर 
स्वयंभू मामा के राज में वह हो रहा है जो कंस और शकुनी जैसे मामाओ ने भी नहीं किया | भांजियों का कौमार्य परीक्षण कर उन्हें जलील तथा बेइज्जत किया जा रहा है | जनवादी महिला समिति ने इस तरह की कार्यवाही को घोर आपत्तिजनक माना है |

जैसी कि खबर आयी है मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी में 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 219 कन्याओं का विवाह समारोह का कार्यक्रम होना था लेकिन समारोह से ठीक पहले आवेदन प्रस्तुत करने वाली युवतियों का कौमार्य परीक्षण व गर्भ परीक्षण कराया गया | एक युवती का टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उसका फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिया गया । जनवादी महिला समिति मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना योजना की पात्र युवतियों को इस प्रकार बेइज्जत किये जाने की गंदी मानसिकता का घोर विरोध किया है |

      जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के अध्यक्ष पार्वती राठौर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफ महिलाओं के सम्मान करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर लगातार महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है | इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के छोटे कपड़े पहने पर सूर्पणखा कहकर महिलाओं का अपमान किया था | अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में महिलाओं की वर्जिनिटी और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की बात सामने आई है | जबकि इससे पूर्व फरवरी माह में इसी योजना अंतर्गत वैवाहिक जोड़े को नकली आभूषण बांटे जाने के मामले का खुलासा हुआ था | इसका खुलासा स्वयं शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने उमरिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान किया | सरकार के इस मनुवादी रवैया से समझ में आ रहा है कि शिवराज सरकार महिला विरोधी सरकार है और भारतीय जनता पार्टी का मनुवादी चेहरा प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है |

      जनवादी महिला समिति के अनुसार यदि सरकार के द्वारा ही महिलाओं के अधिकारों को कुचलते हुए अपमानित करने वाले कदम उठाए जाएंगे तो न्याय की उम्मीद किससे की जाएगी ? सरकार मनुवाद के जरिए महिलाओं के अधिकारों पर धीरे-धीरे कब्जा करने पर आमादा है | जनवादी महिला समिति इसका सख्त विरोध किया है और सरकार से मांग की है कि जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें और आगामी दिनों में इस प्रकार की महिला विरोधी कार्रवाई ना हो यह भी सुनिश्चित करें | जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश* के पदाधिकारी सविता यादव, उर्मिला राठौर, आरती सिंह गोंड, गीता राठौर,कौशिल्या भैना, चमेली सिंह,आदि पदाधिकारियों ने इस घटना को घृणित निंदनीय बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...