Skip to main content

Posts

युवतियों के कौमार्य तथा गर्भ परीक्षण कराने की बेहूदगी महिलाओं के अपमान की पराकाष्ठा ; जमस

युवतियों के कौमार्य तथा गर्भ परीक्षण कराने की बेहूदगी महिलाओं के अपमान की पराकाष्ठा ; जमस अनूपपुर  स्वयंभू मामा के राज में वह हो रहा है जो कंस और शकुनी जैसे मामाओ ने भी नहीं किया | भांजियों का कौमार्य परीक्षण कर उन्हें जलील तथा बेइज्जत किया जा रहा है | जनवादी महिला समिति ने इस तरह की कार्यवाही को घोर आपत्तिजनक माना है | जैसी कि खबर आयी है मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डिंडोरी में 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 219 कन्याओं का विवाह समारोह का कार्यक्रम होना था लेकिन समारोह से ठीक पहले आवेदन प्रस्तुत करने वाली युवतियों का कौमार्य परीक्षण व गर्भ परीक्षण कराया गया | एक युवती का टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उसका फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिया गया । जनवादी महिला समिति मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना योजना की पात्र युवतियों को इस प्रकार बेइज्जत किये जाने की गंदी मानसिकता का घोर विरोध किया है |       जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के अध्यक्ष पार्वती राठौर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफ महिलाओं के सम्मान करने की बात करती...

भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख रुपए आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख रुपए  आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत अनूपपुर । भगवान परशुराम जिन्हें सब उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जानते है।गत वर्ष भगवान परशुराम जंयती के अवसर पर जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा निवेदन पर लोकप्रिय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ के द्वारा भगवान परशुराम के नाम एक धर्मशाला बनाने का घोषणा की थी जिसको इस वर्ष भगवान परशुराम की जयंती पर भूमि पूजन करते हुए भवन हेतु दस लाख रुपए की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि उनका शास्त्र एक फरसा था जो की महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। भगवान परशुराम त्रेता युग के ऋषि थे।जो की विष्णु भगवान् के अवतार थे।परशुराम जयंती का पर्व ज्यादातर ब्राह्मण और हिंदू धर्म के लोगो द्वारा बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है।उन्होंने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने राजेंद्रग्राम में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प...

जैतहरी,ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी सिपाही की भूमिका में अग्रसर।

जैतहरी, ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी सिपाही की भूमिका में अग्रसर। जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी इन दिनों अलग ही अंदाज में काम कर रही है। धनगवा पूर्वी के निर्वाचित पंच रामाधार राठौर अपने टीम के साथियों के साथ जनता के जान माल की हिफाजत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि जनता के हर दुख का साथी होने के साथ-साथ उसके जान माल की हिफाजत करने के लिए कृत संकल्पित होता है । उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि देश के अंदर महंगाई एवं बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि लोग चोरी जैसे आपराधिक रास्ता अपनाकर अपनी जरूरत की पूर्ति करता है ।  उन्होंने बताया की दिनांक 21 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी के वार्ड नंबर 1 निवासी राजेश राठौर‌ के घर चोर चोरी कर, वार्ड नंबर 3 निवासी उमेश सिंह ठाकुर के घर में चोर चोरी करने के नियत से घुस गया जिसे सक्रियता के साथ पकड़ कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।  इस कार्यवाही को देख एवं सुनकर गांव की जनता बहुत खुश हैं और पंच रामाधार राठौर एवं उनके टीम के साथियों को धन्यवाद दिया है एवं आशा व्यक्त किया है कि ...

22 मई को अनूपपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का होगा ऐतिहासिक स्वागत-फुंदेलाल सिंह मार्को

22 मई को अनूपपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  जी का होगा ऐतिहासिक स्वागत-फुंदेलाल सिंह मार्को अनूपपुर । पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ जी का 22 मई दिन सोमवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन हो रहा हैं।जिनके करकमलों द्वारा स्टेट बैंक के पास नव निर्मित कांग्रेस भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा एवं साथ ही जन सभा को भी संबोधित करेंगे।       उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ जी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।                 उन्होंने अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि अभी से प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष की तैयारी में सभी जुट जाए एवं ऐतिहासिक उनका अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्वागत,वंदन,अभिनंदन कर उनको संदेश दे दे कि अनूपपुर जिला विधानसभा चुनाव 2023 में पूरी तरह से कांग्रेसमय होने जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता , जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के प्रयास से भाजपा में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सरपंचों को दिलाई भाजपा की सदस्यता  जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष के प्रयास से भाजपा में हुए शामिल अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 21 अप्रैल 2023 को जैतहरी मंडल के ग्राम पंचायत कुकुरगोडा एवं ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा अपने निज निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। दोनों ग्राम पंचायत के सरपंचों को भाजपा में शामिल कराने के पीछे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह एवं भाजपा मंडल जैतहरी के अध्यक्ष दिनेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही जिनके प्रयास से ग्राम कुकुरगोड़ा के सरपंच भारत सिंह ग्राम पंचायत पचौहा के सरपंच राय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जैतहरी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है संगठन के सभी करणी कार्यों को करते हुए संगठन विस्तार की दृष्टि से पार्टी में नए लोगों को शामिल करने का कार्य भी जैतहरी मंडल मे...

SECL-: प्रबंधन द्वारा बदरा कालरी के साथ सौतेला व्यवहार क्यों :- नूर मोहम्मद " तन्हा "

SECL-: प्रबंधन द्वारा बदरा कालरी के साथ सौतेला व्यवहार क्यों :- नूर मोहम्मद " तन्हा " बदरा जमुना - क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा लगभग 6/7 वर्षों से सौतेला व्यवहार बदरा कालरी के साथ किया जा रहा है इसका साफ कारण है लोगों के समझ में आ रहा है कि यहां के यूनियन लीडर तथा फोरमैन सुपरवाइजर सभी का बदरा कालरी को ध्वस्त करने में अहम रोल रहा है बदरा कालरी में आज पानी के एक एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं कहीं भी कालरी द्वारा एक बूंद पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है करोड़ों रुपए की लागत से बना फिल्टर प्लांट को यहां के फोरमैन सुपरवाइजर सब एरिया मैनेजर मैनेजर का कान भर भर के बंद करवा दी जिसका परिणाम यह हुआ कि करोड़ों रुपए की जी. आई. पाइप लाइन जो पेयजल के लिए बिछाई गई थी इनके इनके आंखों के सामने चोर खोज कर ले जाते रहे हैं मगर प्रबंधन की तरफ से थाने में एक भी आवेदन नहीं दिया गया इतना ही नहीं था ना भालूमाडा, कोतमा, के नाक के नीचे कबाड़ दुकानें खुली हैं और कबाड़ चोरी हो रहा है मगर पुलिस प्रशासन को रकम चाहिए उन्हें क्या मतलब है किसी के नफा नुकसान से किसी को पानी मिले या ना मिले इनकी जीत...

ठेका-श्रमिकों पर हो रहे शोषण व अत्याचार पर रोक लगाने हेतु RCWF ने पत्र जारी किया महाप्रबंधक,एस.ई.सी.एल, जमुना कोतमा क्षेत्र को

ठेका-श्रमिकों पर हो रहे शोषण व अत्याचार पर रोक लगाने हेतु RCWF ने पत्र जारी किया महाप्रबंधक,एस.ई.सी.एल, जमुना कोतमा क्षेत्र को एवम् निकाले गए पुराने ठेका-श्रमिकों को पुनः काम में वापस रखे जाने बावत् ,  शर्ते अगर नही मानी गई तो हो सकता है आंदोलन   अनुपपुर - जमुना कोतमा// विषयांतर्गत लेख है जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड खुली खदान परियोजना में जब से कार्य प्रारंभ हुआ है तब से लेकर वर्तमान की स्थिति में लगातार ठेका-श्रमिकों का परियोजना में उत्पादन एवं समस्त कार्यों में अहम भूमिका एवं योगदान रहा है। परंतु प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत से ठेका श्रमिकों के साथ लगातार शोषण किया जा रहा है जो निम्न प्रकार से हैं – 1. नियमानुसार कार्य करने हेतु समय सीमा जो कि आपके ही सिस्टम के आधार पर 8 घंटे की ड्यूटी एवं महीने में 26 दिन कार्य होना चाहिए साथ ही हाजिरी टाइम ऑफिस में लगनी चाहिए परंतु ऐसा नहीं होता है 8 घंटे के बजाय 12-12 घंटे पूरे महीने बिना सप्ताहिक अवकाश के लिया जाता है। 2. कोल इंडिया, हाई पावर कमेटी के अनुसार ठेका श्रमिकों का वेतन जो वर्तम...