Skip to main content

Posts

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत जंगल मे छोड़ भागे, आरोपी गिरफ्तार

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत जंगल मे छोड़ भागे, आरोपी गिरफ्तार अनूपपुर 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में छोड़ कर भागे आरोपी युवती की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, युवती की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 450 ,366, 376, 376 डी का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अनुराग द्विवेदी उम्र 22 वर्ष मोनू यादव उम्र 23 वर्ष के द्वारा रात में युवती के घर में जाकर युवती के मुंह में कपड़ा लगाकर वाहन में बैठाकर जंगल में ले जाकर बारी बारी दुष्कर्म किये, जब युवती की हालत बिगड़ी तो बेहोशी की हालत में छोड़ आरोपी फरार हो गए हालांकि पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू की है।

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो वृद्धो की मौत

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो वृद्धो की मौत अनूपपुर/22/06/023/जिला अस्पताल अनूपपुर में बुधवार की रात एवं गुरुवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना पर दो वृद्धों की मौत का मामला सामने आने पर जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित थानों को अग्रिम कार्रवाई हेतु सूचित किया । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 8 बजे के लगभग कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत कर्राटोला गांव के मुख्य मार्ग पर खेत से घर की ओर आ रहे 62 वर्षीय वृद्ध सुद्धू सिंह पिता स्व,महदेवना सिंह पर अनूपपुर से अगरियानार गांव की ओर एक मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्तियों मे चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वृद्ध को ठोकर मार दी जिससे वह जमीन में गिर गए वृद्ध के सिर में अंदरूनी चोट आने पर ग्रामीणो की सूचना पर परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल लाने की पूर्व मृत होना बताया,घटना दौरान ग्रामीणों द्वारा मोटरसाइकिल क्र, MP18ZA0868 को पकड दिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पाली में 63 ...

तैरने वाले पत्थरों से बना है भारत का यह 800 साल पुराना शिव मंदिर

तैरने वाले पत्थरों से बना है भारत का यह 800 साल पुराना शिव मंदिर भारत में मंदिर को आस्था का केंद्र माना जाता है। देश के ऐसे कई मंदिर है, जो काफी रहस्यमयी हैं। यहां हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मंदिर तेलंगाना के वारंगल में स्थित है। इस मंदिर को तैरने वाले पत्थरों से बनाया गया है। वारंगल में स्थित रामप्पा मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसका नाम इस मंदिर को बनाने वाले शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया था। 12वीं सदी में बने इस मंदिर का निर्माण काकतिया वंश के महाराज ने करवाया था। इस दौर में बने भारत के ज्यादातर मंदिर अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन कई प्राकृतिक आपदाएं झेलने के बाद भी इस प्रसिद्ध मंदिर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। शिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। तेलंगाना के काकतिया वंश के महाराजा गणपति देवा ने सन 1213 में इन मंदिर का निर्माण शुरू करवाया था। मंदिर के शिल्पकार रामप्पा के काम को देखकर महाराजा गणपति देवा काफी प्रसन्न हुए थे और इसका नाम रामप्पा के नाम पर रख दिया था। ...

मजदूर को इस तरह वेतन के लिए तड़पा कर मारोगे तो सुख सुविधा का सामान कहां से लाओगे -------- जुगुल राठौर।

मजदूर को इस तरह वेतन के लिए तड़पा कर मारोगे तो सुख सुविधा का सामान कहां से लाओगे -------- जुगुल राठौर। जैतहरी,इन दिनों प्रवासी मजदूरों की हालात बद से बदतर होती जा रही है । संवेदनहीन नियोजको एवं ठेकेदारों के द्वारा मजदूरों से काम तो करवा लिया जाता है, किंतु समय पर उनको , उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसी तरह का घटना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट बुधवारी तहसील व जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के ठेकेदार जी ए इंजीनियरिंग वर्क्स , प्रोपराइटर गुलाब पटेल की नियोजन में श्रमिक भेलन राठौर सहित 14 श्रमिकों ने 22 जुलाई 2022 से 23 सितंबर 2022 तक कुशल श्रमिक का कार्य किया है ।  ठेकेदार के द्वारा मजदूरों का मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया है , जिसकी शिकायत श्रमिकों ने 5 दिसंबर 2022 को सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को मजदूरी भुगतान करवाए जाने हेतु आवेदन किया था । किंतु आज दिनांक तक मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया । अंततः इसी दरम्यान श्रमिक धन सिंह पिता रतीराम सिंह गोड़ निवासी ग्राम आमाडाड ग्राम पंचायत मुंडा का तबीयत खराब हो गया ।श्रमिक...

छग.मुख्यमंत्री निजी प्रवास पर अमरकंटक में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने किया स्वागत

छग.मुख्यमंत्री निजी प्रवास पर अमरकंटक में  विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने किया स्वागत अनूपपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी प्रवास पर अपराहन अमरकंटक पहुंचे।           इंदिरा गांधी नेशनल ट्राईबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के हेलीपैड पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।एवं उनसे चर्चाएं की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार द्वारा अमरकंटक के लिए प्रस्थान किए।               मुख्यमंत्री जी निजी प्रवास पर हेलीकॉप्टर द्वारा अमरकंटक ट्राइबल यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पहुंचे।जहां से कार द्वारा हॉलीडे होम्स,अमरकंटक पहुंचे।बताया गया कि रात्रि विश्राम भी वह अमरकंटक में करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज जिले के प्रवास पर पुष्पराजगढ़,कोतमा,अनूपपुर में लेंगे बैठक-फुंदेलाल

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज जिले के प्रवास पर पुष्पराजगढ़,कोतमा,अनूपपुर में लेंगे बैठक-फुंदेलाल अनूपपुर । पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी एवं सह प्रभारी संजय कपूर का आज आगमन हो रहा है।उन्होंने बताया कि आज 22 जून 2023 को प्रातः 9.00 बजे शहडोल से पुष्पराजगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 11.00 बजे उनका पुष्पराजगढ़ आगमन होगा।एवं 12.00 बजे से पुष्पराजगढ़ में मंडलम, सेक्टर,ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुष्पराजगढ़ से कोतमा के लिए प्रस्थान व्हाया- जैतहरी,भालूमाड़ा करेंगे।दोपहर 3.15 बजे कोतमा आगमन एवं मंगलम, सेक्टर, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।तत्पश्चात शाम 5.30 बजे कोतमा से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।रात्रि 7.00 बजे अनूपपुर आगमन एवं मंगलम, सेक्टर ,ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 11.30 बजे अनूपपुर से दुर्ग भोपाल अमरकं...

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की अनूपपुर जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की अनूपपुर जिला कार्यकारिणी हुई घोषित  अनूपपुर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ सुखलाला कुशवाहा के अनुमोदन तथा अनूपपुर जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी राजन राठौर के द्वारा अनूपपुर जिले की पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।जिसमें अनुपपुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर लोगो को पद देते हुए नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है।उक्त कार्यकारिणी में मुख्य रूप से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला महामंत्री, सह सचिव जैसे पद की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।जिसमे मुख्य रूप से अनुपपुर जिले में 18 जिला उपाध्यक्ष जिनमे राजेश नामदेव,जितेन्द्र सिंह कुशवाहा,सैफ अली,हरिद्वार सिंह कुशवाहा,दिलीप केवट,राधेश्याम पटेल,रामशरण पटेल,तिलकधारी केवट,लालदास राठौर,इंदल सिंह बंजारा,सीताराम राठौर,रामनाथ विश्वकर्मा,चरण नायक पारस,गणेश प्रसाद नापित,खुमान सिंह गुड्डा जिला,उत्तम पटेल विशेष आमंत्रित,  शंकर सिंह राठौर,सिखैया सिंह,09 जिला महामंत्री राम सिंह राठौर,अरविन्द यादव,राम सिंह राठौर,अरव...