Skip to main content

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज जिले के प्रवास पर पुष्पराजगढ़,कोतमा,अनूपपुर में लेंगे बैठक-फुंदेलाल

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज जिले के प्रवास पर पुष्पराजगढ़,कोतमा,अनूपपुर में लेंगे बैठक-फुंदेलाल
अनूपपुर । पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी एवं सह प्रभारी संजय कपूर का आज आगमन हो रहा है।उन्होंने बताया कि आज 22 जून 2023 को प्रातः 9.00 बजे शहडोल से पुष्पराजगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 11.00 बजे उनका पुष्पराजगढ़ आगमन होगा।एवं 12.00 बजे से पुष्पराजगढ़ में मंडलम, सेक्टर,ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुष्पराजगढ़ से कोतमा के लिए प्रस्थान व्हाया- जैतहरी,भालूमाड़ा करेंगे।दोपहर 3.15 बजे कोतमा आगमन एवं मंगलम, सेक्टर, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।तत्पश्चात शाम 5.30 बजे कोतमा से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।रात्रि 7.00 बजे अनूपपुर आगमन एवं मंगलम, सेक्टर ,ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 11.30 बजे अनूपपुर से दुर्ग भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
                पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने अनूपपुर जिले के समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सभी अपनी- अपनी सहभागिता निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।