Skip to main content

मजदूर को इस तरह वेतन के लिए तड़पा कर मारोगे तो सुख सुविधा का सामान कहां से लाओगे -------- जुगुल राठौर।

मजदूर को इस तरह वेतन के लिए तड़पा कर मारोगे तो सुख सुविधा का सामान कहां से लाओगे -------- जुगुल राठौर।
जैतहरी,इन दिनों प्रवासी मजदूरों की हालात बद से बदतर होती जा रही है । संवेदनहीन नियोजको एवं ठेकेदारों के द्वारा मजदूरों से काम तो करवा लिया जाता है, किंतु समय पर उनको , उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसी तरह का घटना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट बुधवारी तहसील व जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के ठेकेदार जी ए इंजीनियरिंग वर्क्स , प्रोपराइटर गुलाब पटेल की नियोजन में श्रमिक भेलन राठौर सहित 14 श्रमिकों ने 22 जुलाई 2022 से 23 सितंबर 2022 तक कुशल श्रमिक का कार्य किया है ।

 ठेकेदार के द्वारा मजदूरों का मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया है , जिसकी शिकायत श्रमिकों ने 5 दिसंबर 2022 को सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को मजदूरी भुगतान करवाए जाने हेतु आवेदन किया था । किंतु आज दिनांक तक मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया । अंततः इसी दरम्यान श्रमिक धन सिंह पिता रतीराम सिंह गोड़ निवासी ग्राम आमाडाड ग्राम पंचायत मुंडा का तबीयत खराब हो गया ।श्रमिक बारम्बार ठेकेदार से गुहार लगाता रहा कि श्रमिक का तबीयत खराब है, इलाज करवाने के लिए उसके पास पैसे नहीं है । उसके मजदूरी का भुगतान कर दिया जाए ताकि श्रमिक अपना इलाज करवा, स्वस्थ्य होकर अपने बाल बच्चों के लिए काम करके उनका जीविकोपार्जन कर सके । किंतु संवेदनहीन ठेकेदार एवं कंपनी श्रमिक के बातों को अनसुनी कर दिया और उसके मजदूरी का भुगतान नहीं किया । अंततः श्रमिक का 21 दिसंबर 2022 को इलाज के अभाव में अकाल मौत के मुंह में समा गया और उसके बाल बच्चे अनाथ हो गए । 
आज दिनांक 21/6 /2023 को संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू जैतहरी के प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर जिला कोरबा से पत्राचार करते हुए, अनुरोध किया है कि श्रमिकों का बकाया मजदूरी का भुगतान 10 गुना पेनल्टी सहित तत्काल करवाई जाए, साथ ही धन सिंह गोड़ के परिजनों को एक करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति एवं परिवार के एक सदस्य को कंपनी में स्थाई नौकरी दिलाए जाने का मांग किया है ।

प्रतिनिधिमंडल ने इस संवेदनहीन व्यवस्था के ठेकेदारों को खरी- खोटी सुनाते हुए कहा है कि इस तरह से मजदूरों को काम करवा कर मजदूरी के लिए तड़पा करके मार डालोगे तो तुम्हारी सुख-सुविधाओं की उपयोगी सामान कौन बनाएगा और तुम्हें सुख सुविधा दिलाने वाली सामान कहां से मिलेगी ।

 प्रतिनिधिमंडल में माकपा के संयुक्त सचिव रामाधार राठौर यूनियन के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर एवं श्रमिक भेलन सिंह, गिरजा राठौर मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...