Skip to main content

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो वृद्धो की मौत

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो वृद्धो की मौत
अनूपपुर/22/06/023/जिला अस्पताल अनूपपुर में बुधवार की रात एवं गुरुवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना पर दो वृद्धों की मौत का मामला सामने आने पर जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित थानों को अग्रिम कार्रवाई हेतु सूचित किया ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 8 बजे के लगभग कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत कर्राटोला गांव के मुख्य मार्ग पर खेत से घर की ओर आ रहे 62 वर्षीय वृद्ध सुद्धू सिंह पिता स्व,महदेवना सिंह पर अनूपपुर से अगरियानार गांव की ओर एक मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्तियों मे चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वृद्ध को ठोकर मार दी जिससे वह जमीन में गिर गए वृद्ध के सिर में अंदरूनी चोट आने पर ग्रामीणो की सूचना पर परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल लाने की पूर्व मृत होना बताया,घटना दौरान ग्रामीणों द्वारा मोटरसाइकिल क्र, MP18ZA0868 को पकड दिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
दूसरी घटना फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पाली में 63 वर्षीय वृद्ध दशरथ प्रसाद गुप्ता पिता परशुराम गुप्ता जो गुरुवार की सुबह 5:30 बजे घर से अनूपपुर -कोतमा मुख्य मार्ग पर पैदल टहलने गए रहे दैखल की ओर एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वृद्ध के सिर,सीना,मुंह एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई एक ग्रामीण ने वृद्ध को मुख्य मार्ग के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखकर परिचित होने पर उनके परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजनों द्वारा निजी वाहन से वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया जहा ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत गंभीर होने पर शहडोल अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा था इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
दोनों घटनाओं की सूचना ड्यूटी डॉक्टर अमन सिंह द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच कर संबंधित थानों को घटना की सूचना प्रदाय की।
रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...