Skip to main content

Posts

अनूपपुर एसडीएम ने बीच बाजार में विक्रय हो रहे मांस बाजार पर की कार्यवाही दुकान,घर खुलवा कर की जब्ती

अनूपपुर एसडीएम ने बीच बाजार में विक्रय हो रहे मांस बाजार पर की कार्यवाही दुकान,घर खुलवा कर की जब्ती अनूपपुर ।कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के दिशा निर्देशन मार्गदर्शन में तेज तररि महिला अनुविभागीय दंडाधिकारी दीपशिखा भगत ने वर्षों से काबिज मांस दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीच बाजार से विक्रय को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए दुकान एवं घर खुलवा कर मांस विक्रय के समान को जप्त कराने की बड़ी कार्यवाही की है साथ ही दुकानों को सील भी की है।            ज्ञातव्य हो कि वर्षों से बीच बाजार में विक्रय हो रहे मांस को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी,एवं कहा था कि राम जानकी मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है।जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए एसडीएम एवं नगरपालिका को निर्देशित किया था।कई बार नगर पालिका द्वारा प्रयास किए गए लेकिन उसके बावजूद भी मांस बेचने वाले बेधड़क मांस का विक्रय दुकानों एवं घरों से खुलेआम कर रहे थे।                  जिला मुख्यालय में स्थित पुरानी सब्जी मंडी व रहवासी इलाके में मांस-बाजार का...

कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ फिर चली जेसीबी मंडी की जमीन को पूरी तरह किया जा रहा मुक्त

कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ फिर चली जेसीबी मंडी की जमीन को पूरी तरह किया जा रहा मुक्त अनूपपुर । कभी अनूपपुर की आजादी की कहानी कहने वाला स्थान मंडी का वह स्थल जहां 15 अगस्त 26 जनवरी में ध्वजारोहण होता था वह अतिक्रमणकारियों के चलते धीरे-धीरे अतिक्रमण की चपेट में आ गया था गया था।आजादी का अर्थ नई पीढ़ी के सामने लगभग समाप्त सा हो गया।लेकिन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की नजरें जब लोग सो कर नहीं उठते तो वह नगर का भ्रमण कर अपने घर की ओर चले जाते थे।उनके गोपनीय दौरे से शहर की फिजा बदलना प्रारंभ हो गई।              अनूपपुर शहर दो भागों में विभक्त है और दोनों ही भाग अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ चुके हैं।प्रतिस्पर्धा की भावना में चौड़ी सड़कें,चौड़ी गलियां अतिक्रमण के चपेट में आने से आवागमन को बाधित कर रही हैं।जिस पर कलेक्टर की नजर बनी हुई थी और उन्होंने समय सीमा बैठक पर अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर एवं मुख्य नगरपालिका अनूपपुर को निर्देशित किया था जिला मुख्यालय के सहित पूरे जिले के अतिक्रमण हटाए जाएं।उस दिशा में कार्य भी हुए लेकिन कार्...

कांग्रेश की नारी सम्मान योजना के मिस कॉल नंबर का कांग्रेस जन प्रचार- प्रसार करें-आशीष त्रिपाठी

कांग्रेश की नारी सम्मान योजना के मिस कॉल नंबर  का कांग्रेस जन प्रचार- प्रसार करें-आशीष त्रिपाठी अनूपपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष त्रिपाठी ने कांग्रेश जनों से अपील की है कि कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) द्वारा दिनांक 9 मई 2023 को 'नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ किया गया था।उसी दिन प्रदेश भर में भी जिलेवार नारी सम्मान योजना प्रारंभ की गई थी।           प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नारी सम्मान योजना को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए डोर-टू-डोर के माध्यम से फॉर्म भरवाए जाने की प्रक्रिया चालू है,जिसकी लोगों के बीच में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।          इसी योजना को और विस्तार देने के लिए पार्टी द्वारा एक मिस्ड कॉल (7069001234) नंबर जारी किया गया है,फॉर्म भरने के बाद इस नंबर पर महिला से मिस्ड कॉल करवाया जाए।इस नंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक प्रसारित किया जाए इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से तुरंत ही पार्टी की तरफ से एक मेसेज प्राप्त होता है और प्रत्युत्तर में दुस...

मुझ पर हमला कराने की कुटरचित षडयंत्र में कोतमा विधायक शामिल- तेजभान सिंह अपने प्रमुख कार्यकत्ताओं उक्कसाने के लिये आगे बढाये ।

मुझ पर हमला कराने की कुटरचित षडयंत्र में कोतमा विधायक शामिल- तेजभान सिंह           अपने प्रमुख कार्यकत्ताओं उक्कसाने के लिये आगे बढाये । अनूपपुर । कोतमा विधायक के कारनामें जो अखबारों में छप कर आते है उसको अपने फेसबूक पर पोस्ट कर करने पर कोतमा विधायक के समर्थक पहले तेजभान सिंह परिहार के पोस्ट पर जा कर तेजभान से व्यक्तिगत गाली गल्लौज और तेरे बाप को मार कर फेक दिये है । तुझे भी मार कर फेक देगें । उक्कसाने का भर पुर प्रयास करते है । इसी तारतम्य में शिवम मिश्रा ने तेजभान सिंह को लिखा कि तेरा बाप सुनील सराफ है । तब तेजभान सिंह परिहार ने रिप्लाई देते हुयें लिखा कि अपने गांव थानगंाव का जिक्र करते क्षेत्रीय विकास पर जोर देकर कहा कि तुम्हारे बाप दादा 30 सालों से जो थानगावं के रंगत बदल कर रखा है । और जो तुम लोग कर रहे हो ......। इसके बाद ब्राम्हण समाज के विधायक समर्थक अपने अन्य साथियों के मदद से तेजभान सिंह परिहार के विरूद्ध सोशल मीडिया पर गंदी गाली लिखकर देना चालू कर दिये । उन्ही में से शिवम मिश्रा के दिये रिप्लाई वाले पोस्ट को ईश्यू बनाकर स्क्र...

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आयोजित एल 20,का कार्यक्रम जमुना कोतमा क्षेत्र में एम के दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल के आतिथ्य में जमुना कोतमा क्षेत्र के वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आयोजित एल 20,का कार्यक्रम जमुना कोतमा क्षेत्र में एम के दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल के आतिथ्य में जमुना कोतमा क्षेत्र के वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ   जमुना कोतमा बड़े गर्व का विषय है कि भारत देश को G/20 की अध्यक्षता प्राप्त हुई। भारत देश की अध्यक्षता में G/20 का कार्यक्रम देश में चल रहा है/ उसी प्रकार भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ श्रम संगठन होने के नाते L/20 की अध्यक्षता का दायित्व दिया गया। जिसका निर्वाहन करने हेतु भारतीय मजदूर संघ के द्वारा मजदूर हितार्थ L/20 का आयोजन प्रत्येक राज्य, प्रतिष्ठान, उद्योग, में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोयला खदान श्रमिक संगठन, संबंध्र अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ संबध्र भारतीय मजदूर संघ के द्वारा जमुना कोतमा क्षेत्र में L20 का बृहद कार्यक्रम वर्कर्स क्लब जमुना कॉलरी मेंआयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान एमके दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल, विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ, सदस्य कोल इंडिया कल्याण बोर्ड, महेंद्र पाल सिंह मंत्री अखिल भारतीय खदान...

जेबीसीसीआई की बैठक में 12 हजार कर्मियों को मिली राहत , कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी।

जेबीसीसीआई की बैठक में 12 हजार कर्मियों को मिली राहत ,एसईसीएल चिरमिरी जीएम नवनीत श्रीवास्तव ने कहा वेतन समझौता से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही बाजरो में रोनक बढ़ेगी कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी। चिरमिरी । एमसीबी । एसईसीएल 23 माह के लंबे अंतराल के बाद जेबीसीसीआई की 10 वीं बैठक से कोरिया व एमसीबी जिले में 12 हजार कर्मियों को मिली बड़ी राहत।अब कोल इंडिया के किसी भी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 43 हजार 677 रूपए होगा। यह जुलाई 2021 से जून 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा।कोयला कर्मियों को बीते 23 महीनों का एकमुश्त राशि का भुगतान मिलेगा। कोल इंडिया के कर्मचारियों का वेतन समझौता शनिवार को कोलकाता में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल और एसईसीएल समेत अन्य कंपनियों के सीएमडी , श्रमिक संघ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुआ।नए वेतन समझौते से कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी। इससे जिले की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा क्योंकि जिले का बाजार क...

ज़मुना गेस्ट हाऊस से 6 एसी आउट डोर हुआ चोरी प्रबंधन की मिलीभगत और लापरवाही हुआ ऊजागर Shree Kant Shukla HMS

ज़मुना गेस्ट हाऊस से 6 एसी आउट डोर हुआ चोरी  प्रबंधन की मिलीभगत और लापरवाही हुआ ऊजागर  Shree Kant Shukla HMS  ज़मुना कोतमा क्षेत्र वर्तमान प्रबंधन की नीतियों से पुन:चर्चा मे बना हुआ है. इसी का नतीजा है कि एच एम एस श्रम संगठन द्वारा सीएमडी, एसईसीएल को क्षेत्र मे व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध मे ग्यापन दिया गया. को म सभा/एचएमएस द्वारा सीएमडी को प्रेषित शिकायत को प्रमाणित कर दिया कि क्षेत्र मे भ्रष्टाचार वर्तमान प्रबंधन के समय मे चरम मे है. घटना यह है कि ज़मुना गेस्ट हॉउस जो कि क्षेत्र के महाप्रबंधक का निवास स्थान भी है वहा लगे लाखो रूपये मूल्य के 6 ए सी के आउट डोर यूनिट रातों -रात गायब हो गया. प्रश्न यह उठता है कि जहाँ जी एम स्वयं रहते हों 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैंनात होते हैं. आने जाने वालो का पहचान दर्ज होता हो एवं थाना प्रभारी के अलावा कई अधिकारी भी वही रहते हैं. तब क्या कोई चोर एक साथ 6 आउट डोर चोरी कर सकता है. निश्चित ही प्रबंधन की सहमति और मिली भगत हैं . इस सम्बन्ध मे कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत शुक्ला जी ने बताया ...