ज़मुना गेस्ट हाऊस से 6 एसी आउट डोर हुआ चोरी प्रबंधन की मिलीभगत और लापरवाही हुआ ऊजागर Shree Kant Shukla HMS
ज़मुना गेस्ट हाऊस से 6 एसी आउट डोर हुआ चोरी
प्रबंधन की मिलीभगत और लापरवाही हुआ ऊजागर Shree Kant Shukla HMS
ज़मुना कोतमा क्षेत्र वर्तमान प्रबंधन की नीतियों से पुन:चर्चा मे बना हुआ है. इसी का नतीजा है कि एच एम एस श्रम संगठन द्वारा सीएमडी, एसईसीएल को क्षेत्र मे व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध मे ग्यापन दिया गया. को म सभा/एचएमएस द्वारा सीएमडी को प्रेषित शिकायत को प्रमाणित कर दिया कि क्षेत्र मे भ्रष्टाचार वर्तमान प्रबंधन के समय मे चरम मे है. घटना यह है कि ज़मुना गेस्ट हॉउस जो कि क्षेत्र के महाप्रबंधक का निवास स्थान भी है वहा लगे लाखो रूपये मूल्य के 6 ए सी के आउट डोर यूनिट रातों -रात गायब हो गया. प्रश्न यह उठता है कि जहाँ जी एम स्वयं रहते हों 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैंनात होते हैं. आने जाने वालो का पहचान दर्ज होता हो एवं थाना प्रभारी के अलावा कई अधिकारी भी वही रहते हैं. तब क्या कोई चोर एक साथ 6 आउट डोर चोरी कर सकता है. निश्चित ही प्रबंधन की सहमति और मिली भगत हैं . इस सम्बन्ध मे कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत शुक्ला जी ने बताया कि पूर्व मे भी एक जी एम द्वारा गेस्ट हॉउस की टी व्ही गायब करा दिया गया था बाद मे संघ द्वारा शिकायत करने पर कोरबा से टी व्ही भिजवाया गया. प्रबंधन ने अभी तक थाने मे शासकीय सम्पत्ति चोरी होने पर केवल एक जानकारी प्रेषित कर खानापूर्ति कर लिया है, जबकि इसका एफ आई आर करवाना चाहिये और कंपनी के उच्च प्रबंधन को भी जानकारी देना चाहिये. संघ इस संबंध मे क्षेत्र के महाप्रबंधक से लिखित शिकायत कर इस कृत्य की घोर निन्दा करते हुये जांच की मांग करता है और कंपनी के समस्त उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करेगा.
Comments
Post a Comment