Skip to main content

जेबीसीसीआई की बैठक में 12 हजार कर्मियों को मिली राहत , कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी।

जेबीसीसीआई की बैठक में 12 हजार कर्मियों को मिली राहत ,एसईसीएल चिरमिरी जीएम नवनीत श्रीवास्तव ने कहा वेतन समझौता से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही बाजरो में रोनक बढ़ेगी
कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी।
चिरमिरी । एमसीबी । एसईसीएल 23 माह के लंबे अंतराल के बाद जेबीसीसीआई की 10 वीं बैठक से कोरिया व एमसीबी जिले में 12 हजार कर्मियों को मिली बड़ी राहत।अब कोल इंडिया के किसी भी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 43 हजार 677 रूपए होगा। यह जुलाई 2021 से जून 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगा।कोयला कर्मियों को बीते 23 महीनों का एकमुश्त राशि का भुगतान मिलेगा।

कोल इंडिया के कर्मचारियों का वेतन समझौता शनिवार को कोलकाता में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल और एसईसीएल समेत अन्य कंपनियों के सीएमडी , श्रमिक संघ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर हुआ।नए वेतन समझौते से कोयला कर्मियों के वेतन में न्यूनतम 9 हज़र और अधिकतम 32 हजार की मासिक वृद्धि होगी। इससे जिले की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा क्योंकि जिले का बाजार क्षेत्र के कोयला उद्योग और श्रमिकों के वेतन से सीधा जुड़ा हुआ है। 1- बेसिक का 11.25% मिलेगा अंडर ग्राउंड भत्ता (1 जुलाई 2021 से होगा भुगतान) 2- पांच फीसदी मिलेगा विशेष भत्ता (1 जून 2023 से लागू होगा) 3- लाइफ कवर स्कीम के तहत 1 लाख 56 हजार 260 रुपए मिलेगा 4- खान दुर्घटना में मौत होने पर 15 लाख रुपए अतिरिक्त आश्रित को मिलेंगे 5- कर्मी की मौत होने की स्थिति में बच्चों का नाम 18 साल की उम्र तक लाइव रोस्टर में । 6 – राष्ट्रीय छुट्टी नौ दिनों का, 150 दिनों का होगा अर्न लीव ।7- साल में 15 दिनों तक सिक लीव वेतन के साथ । 8- कैजुअल लीव 11 दिनों का, 5 दिनों का 2 पितृत्व लीव । 1181 रुपए पाने वाले दैनिक मजदूर को मिलेगा 1756 । वेतन समझौते में दैनिक मजदूरों का मानदेय भी तय किया गया है। अभी जिस मजदूर को 1181.83 रुपए प्रतिदिन मिल रहे हैं, उनको 1756 रुपए प्रतिदिन मिलेगा। उत्खन्न के कार्य में लगे कर्मी जिनका दैनिक मजदूरी 1078.74 रुपए प्रतिदिन होगा, उनको 1602 रुपए मिलेगा।

एसईसीएल चिरमिरी एरिया के महाप्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोल इंडिया के किसी भी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 43 हजार 677 रूपए होगा। साथ ही दैनिक मजदूरों का मानदेय भी तय किया गया है। अभी जिस मजदूर को 1181.83 रुपए प्रतिदिन मिल रहे हैं, उनको 1756 रुपए प्रतिदिन मिलेगा।नए वेतन समझौता पर कोल इंडिया पर आर्थिक प्रभाव 6 हजार करोड़ रुपए का होगा। नया वेतन जून माह के वेतन से मिलेगा। जुलाई महीने में भुगतान किया जाएगा।इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही बाजरो में रोनक बढ़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।