Skip to main content

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आयोजित एल 20,का कार्यक्रम जमुना कोतमा क्षेत्र में एम के दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल के आतिथ्य में जमुना कोतमा क्षेत्र के वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ

भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आयोजित एल 20,का कार्यक्रम जमुना कोतमा क्षेत्र में एम के दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल के आतिथ्य में जमुना कोतमा क्षेत्र के वर्कर्स क्लब में संपन्न हुआ


  जमुना कोतमा बड़े गर्व का विषय है कि भारत देश को G/20 की अध्यक्षता प्राप्त हुई। भारत देश की अध्यक्षता में G/20 का कार्यक्रम देश में चल रहा है/ उसी प्रकार भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ श्रम संगठन होने के नाते L/20 की अध्यक्षता का दायित्व दिया गया। जिसका निर्वाहन करने हेतु भारतीय मजदूर संघ के द्वारा मजदूर हितार्थ L/20 का आयोजन प्रत्येक राज्य, प्रतिष्ठान, उद्योग, में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोयला खदान श्रमिक संगठन, संबंध्र अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ संबध्र भारतीय मजदूर संघ के द्वारा जमुना कोतमा क्षेत्र में L20 का बृहद कार्यक्रम वर्कर्स क्लब जमुना कॉलरी मेंआयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान एमके दीक्षित श्रम आयुक्त केंद्रीय शहडोल, विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ, सदस्य कोल इंडिया कल्याण बोर्ड, महेंद्र पाल सिंह मंत्री अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सदस्य एसईसीएल कल्याण बोर्ड, ताराचंद यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश। तथा क्षेत्र के महाप्रबंधक संचालन ए,सी,हलदार , क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्रीमान वेद प्रकाश उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि एमके दीक्षित साहब ने श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, श्रमिकों की मूलभूत सुविधाएं, देश की उन्नति में श्रमिकों का योगदान, श्रमिको को होने वाली समस्याएं एवं उनके निदान , हेतु बनाए गए नियम की जानकारी दी एबीकेएमएस के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर मंत्री महेंद्र पाल सिंह,प्रदेश कार्यसमिति समस्त सदस्य भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के ताराचंद यादव ने , देश की सुदृढ़ व्यवस्था में मजदूरों के योगदान, उनकी सामाजिक सुरक्षा ,कल्याणकारी योजनाएं आर्थिक स्थिति में 


 सुधार हेतु भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए जा रहे प्रयास के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ कोयला श्रमिकों के11 वें वेतन समझौते में कोल प्रभारी, जेबीसीसीआई सदस्य के लक्ष्मा रेड्डी अखिल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री जेबीसीसीआई सदस्य माननीय सुधीर धुरडे ,भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय उप महामंत्री जेबीसीसीआई सदस्य सुरेंद्र पांडे एवं अन्य भारतीय मजदूर संघ के जेबीसीसीआई सदस्यों के कुशल नेतृत्व एवं सूझबूझ के कारण संपन्न हुए ऐतिहासिक निर्णय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। जिसका लाभ अति शीघ्र श्रमिकों को मिलेगा, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन , एवं जमुना कोतमा क्षेत्र के क्षेत्रीय एवं इकाई पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अपार , निष्ठा एवं विश्वास के कारण जमुना कॉलरी का वर्कर क्लब श्रमिकों से भरा हुआ था। 11 वे वेतन समझौता में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका से श्रमिकों में खुशी एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता तथा महामंत्री रोशन उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य लाल बहादुर जयसवाल के द्वारा किया गया

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।